खबरेंदेवरिया

मौका : देवरिया रेड क्रॉस सोसाइटी के तीन सदस्य पूरी रथयात्रा में निभाएंगे जिम्मेदारी, अपर जिलाधिकारी ने किया रवाना

Deoria News : पूरी (ओडिशा) में ऐतिहासिक रथयात्रा के अवसर पर सेंट जॉन एंबुलेंस एवं रेड क्रॉस द्वारा आयोजित 32वें नेशनल सर्विस कैंप में उत्तर प्रदेश से रेड क्रॉस सोसाइटी और सेंट जॉन एंबुलेंस के चयनित 6 वॉलिंटियर्स कल लखनऊ से रवाना होंगे।

ये सभी 28 जून से 2 जुलाई तक कैंप में अपनी सेवाएं देंगे। इन चयनित 6 वॉलिटियर्स में से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society, Deoria) के 3 सदस्यों को सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है।

इन्हें आज जिलाधिकारी कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज ने मास्क और सैनिटाइजर देकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्य शाखा के उप सभापति एवं देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही उपस्थित रहे।

इस टीम में देवरिया से सुमित मिश्रा, हरिकेश चौहान एवं कृष्ण मुरारी वर्मा शामिल हैं। इस टीम का नेतृत्व जय प्रकाश शुक्ला करेंगे। वह राज्य प्रबंध समिति के सदस्य हैं।

Related posts

बीएड प्रवेश परीक्षा की होगी लाइव मॉनिटरिंग : बॉयोमेट्रिक और फेस रेकग्निशन के आधार पर लगेगी अटेंडेंस

Rajeev Singh

BIG NEWS: देवरिया पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय चैन स्नैचर को पकड़ा, बचने के लिए करते थे ये काम

Sunil Kumar Rai

Ground Report : कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में नहीं हो रही धान की खरीद, पहाड़पुर क्रय केंद्र पर लगा ताला

Satyendra Kr Vishwakarma

मिलेट्स पर काम करने वाले प्रगतिशील किसानों से सीखेंगे छात्र : जानेंगे उत्पादों से मिली सफलता की कहानी

Sunil Kumar Rai

पीएम किसान सत्यापन में लापरवाही बरतने पर लेखपाल निलंबित : जन सेवा केंद्रों का लाइसेंस होगा निरस्त

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : देवरिया में भू-संपत्तियों के दर में कोई फेरबदल नहीं, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बड़ी जानकारी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!