खबरेंपूर्वांचल

कुशीनगर में कयामत : टॉफी खाने से 4 मासूमों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

Kushinagar News : यूपी के कुशीनगर जिले में बुधवार की सुबह जहरीली टॉफी खाने से एक परिवार के 3 बच्चों सहित 4 मासूमों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के मुताबिक कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीप नगर के लठउर टोला में आज सुबह मुखिया देवी के दरवाजे के सामने एक पॉलीथिन में पांच ट्रॉफी और ₹9 रखे मिले थे। वह सुबह जब झाड़ू लगाने निकली, तो उन्हे यह पॉलीथिन दिखाई दिया। उन्होंने उसमें से तीन टॉफी अपने नाती-नातिन और एक टॉफी पड़ोसी के बच्चे को खाने के लिए दी।

एंबुलेंस नहीं आई
अनहोनी से अनजान चारों मासूम टॉफी खाकर खेलने के लिए दरवाजे से आगे बढ़े। वो अभी कुछ दूर आगे बढ़े थे कि अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े और तड़पने लगे। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन देर तक एंबुलेंस नहीं आई, तो एक-एक बच्चे को बाइक पर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

इनकी मौत हुई
मृत बच्चों में बलेसर का 5 साल का एकलौता बेटा अरुण और रसगुल की 5 साल की बेटी मंजना, 3 वर्ष की स्वीटी और 2 वर्ष का बेटा समर शामिल है। बुधवार की सुबह-सुबह 4 मासूमों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चीख-पुकार से मजबूत हृदय वाले लोग भी आंसू नहीं रोक पा रहे।

सैंपल रखा गया
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियां भी मर रही है। सैंपल के तौर पर एक टॉफी को सुरक्षित रखा गया है। कसया के एसडीएम वरुण कुमार पांडे ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसर मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत की जा रही है।

Related posts

देवरिया : डीएम ने दो अफसरों को सौंपी खास जिम्मेदारी, दिए ये आदेश

Shweta Sharma

25 फरवरी को होगी कृषि यंत्रों की बुकिंग : अपना रोजगार स्टार्ट करने का भी मिल रहा मौका, डायल करें ये नंबर

Laxmi Srivastava

मिनी इंडस्ट्रियल एस्टेट पथरदेवा में 42 प्लॉटों का आवंटन होगा निरस्त : जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

दुःखद : भाजपा के पूर्व जिला मंत्री छेदी प्रसाद एडवोकेट का निधन, सांसद और कृषि मंत्री समेत सभी नेताओं ने जताया शोक

Satyendra Kr Vishwakarma

नगउर विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर नाराज डीएम : बंद मिला शौचालय, प्रधानाध्यापिका सहित 3 गायब शिक्षिकाओं से जवाब तलब

Abhishek Kumar Rai

बर्जर पेंट्स ने यूपी में शुरू की एशिया की सबसे बड़ी यूनिट : सीएम योगी ने किया शुभांरभ, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!