उत्तर प्रदेशखबरें

UP Panchayat Sahayak : हजारों पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण आज से शुरू, पहले चरण में इन जिलों को मिला मौका

Uttar Pradesh : योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Government) सरकार ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने और उन्हें तकनीक से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ बनाने एवं जनसामान्य को बेहतर सुविधाएं सहज एवं त्वरित गति से पहुंचाने के लिए हर गांव में पंचायत सहायक (Panchayat Sahayak) को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

राज्य सरकार के इस निर्णय के क्रम में अब तक 28483 पंचायत सहायक, एकाउण्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री आपरेटर (Data Entry Operator) का चयन हो चुका है। ग्राम पंचायत से इन सभी का अनुबन्ध पूर्ण कर लिया गया है। अब इनका प्रारम्भिक प्रशिक्षण आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

यह जानकारी निदेशक पंचायतीराज राजकुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों को सामान्य व तकनीकी प्रशिक्षण पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट), उप्र द्वारा प्रदान किया जायेगा। इस प्रशिक्षण में बिल एण्ड मिलिन्डा गेट्स फाउण्डेशन द्वारा वित्त पोषित संस्था सेन्टर फॉर केटेलाइजिंग चेंज (सी3) भी सहयोग दे रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट), लोहिया भवन, लखनऊ में सर्वप्रथम बरेली, झांसी, आजमगढ़ एवं बस्ती मण्डलों के जनपदों के 3213 पंचायत सहायकों का आवासीय प्रशिक्षण 27 अक्टूबर, 2021 से प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन 190 पंचायत सहायक प्रशिक्षण लेंगे।

Related posts

पौधरोपण में पूर्वांचल का सोनभद्र और बुंदेलखंड का झांसी बना नजीर : शीर्ष में शामिल हुआ कुशीनगर, जानें जिलेवार आंकड़ें

Rajeev Singh

महानगर पुलिस ने महज 20 साल के दो शातिर लुटेरों को पकड़ा : जानें कैसे मिली ये बड़ी कामयाबी

Laxmi Srivastava

यूपी के किसानों को पराली जलाने से मिलेगी मुक्ति : योगी सरकार के इस फैसले से बढ़ेगी कृषकों की आय, ग्रामीण क्षेत्र में होगा निवेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 200 करोड़ निवेश का लक्ष्य : हासिल करने के लिए जुटे उद्यमी और अधिकारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव

Abhishek Kumar Rai

Amarnath Yatra : अमरनाथ दर्शन करने गए 47 श्रद्धालुओं की मौत, 2 स्थानीय की भी गई जान

Sunil Kumar Rai

पिपरा चन्द्रभान गौ-संरक्षण केंद्र के संचालन के लिए आवेदन शुरू: जानें तिथियां और पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!