खबरेंदेवरिया

Deoria News : आरएमएस एकेडमी में प्रतियोगिता विजेता विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार, समन्वयक और प्रधानाचार्य ने दिया अवॉर्ड

Deoria News : जनपद के मईल थानान्तर्गत पिपरा बाँध स्थित आरएमएस एकेडमी (RMS Academy) में 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस (Children’s Day 2022) के अवसर पर विद्यालय के क्रीड़ांगन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को बुधवार को प्रातः सभा में मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार प्रदान करते हुए विद्यालय के प्रबंध समिति के समन्वयक कैलाश सिंह एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में उदय सिंह कक्षा-6, शिवा यादव कक्षा- 7, नितेश यादव कक्षा-8, अनुराग पासवान कक्षा-9, अनुराग चौधरी कक्षा-10 एवं निगम यादव कक्षा-11 को 100 मीटर दौड़ में मेडल से सम्मानित किया गया।

वहीं म्यूजिकल चेयर में कक्षा-9 की अंकिता, कक्षा-19 की प्रिया एवं कक्षा-11 की संजना, सुई-धागा दौड़ में सातवीं कक्षा की नंदिनी, आठवीं कक्षा की निशु कुशवाहा, निम्बू दौड़ में साक्षी मिश्रा कक्षा-5 तथा दिव्यांशु सिंह कक्षा-6 और जलेबी, केला एवं बैलून दौड़ में अनिमेष यादव कक्षा-4, अमन यादव कक्षा-1 तथा अनिमेष पाण्डेय यूकेजी को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसपी कुशवाहा, रविशंकर पाण्डेय, मुक्ति नाथ उपाध्याय, आदर्श श्रीवास्तव, विनोद साहनी, राजेंद्र पति त्रिपाठी, नीतीश सिंह, अजित चौधरी, सुनील प्रजापति, शिव यादव, अजय रंजन पाण्डेय, वरुण कुमार, सुनीता सिंह, तरन्नुम खान, अंकिता सिंह, कामिनी, सुप्रिया मोदनवाल, रुचि मोदनवाल, रेहाना खातून, अंजली पटेल, ज्योति पाण्डेय, अस्मिता यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

DEORIA : आवास योजना में पिछड़े खंड विकास अधिकारियों को आखिरी कारण बताओ नोटिस जारी, सीडीओ ने दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

25 जुलाई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला : जाने से पहले इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम ने खुखुंदू जैन मंदिर में निर्माण कार्यों का लिया जायजा : तीर्थंकर पुष्पदन्त की पूजा-अर्चना की

Rajeev Singh

यूपी : सीएम योगी ने दिवंगत लाल जी टंडन को ऐसे किया याद, जानें क्यों उन्हें लखनऊ का इनसाइक्लोपीडिया कहा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में शैक्षिक संस्थानों को देना होगा टोबैको फ्री कैंपस का प्रमाण पत्र : डीएम ने धारा-6 के कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

भाजपा ने चलाया बूथ विजय अभियान : प्रचंड बहुमत से सलेमपुर में जीतेगी पार्टी, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश ने किया दावा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!