खबरेंदेवरिया

देवरिया के नए सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने संभाला पदभार: अफसरों और कर्मचारियों से मांगा ये सहयोग

Deoria News : देवरिया के नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह (आईएएस) ने बीते 26 दिसंबर को जनपद में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी।

सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की नियमित समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ कार्य कराया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से अपेक्षा करते हुए कहा है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।

उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार सिंह इससे पूर्व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव के पद पर कार्यरत थे। शासन के हालिया प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें देवरिया का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related posts

BIG NEWS : उद्योग केंद्रों के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर सीडीओ सख्त, 28 जून तक काम पूरा कराने के दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करेगी योगी सरकार : ब्लॉक और जनपद स्तर के लिए बनी योजना

Shweta Sharma

Lata Mangeshkar Nidhan: ‘जिंदगी की न टूटे लड़ी’ गाने वाली लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, देश ने उन्हें ऐसे दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai

प्रदेश में जंगलराज और गुंडाराज अतीत की बात, यूपी के नाम से अब चेहरे पर आती है चमक : मुख्यमंत्री योगी

Abhishek Kumar Rai

सोहसा गांव में जुटे सैकड़ों किसान : गन्ना गोष्ठी में अधिकारियों ने बताए आय बढ़ाने के उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma

उद्योग बंधु की बैठक : देवरिया में 22 उद्यमी करेंगे 150 करोड़ का निवेश, हजारों को मिलेगा रोजगार, डीएम और एसपी ने दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!