खबरेंपूर्वांचल

यूपी : इस साल मदिरा से 42 हजार करोड़ कमाएगी सरकार, जानें आबकारी मंत्री का पूरा प्लान

Uttar Pradesh : आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (Minister of State for Excise and Prohibition) नितिन अग्रवाल (Nitin Agrawal) ने सर्किट हाउस, अयोध्या में आबकारी विभाग की समीक्षा की।

बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विभाग का राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री एवं अवैध मदिरा परिवहन पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। जिस क्षेत्र में अवैध शराब बनाई एवं बिक्री की जा रही है, वहां के जिला आबकारी इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

100 दिन की कार्ययोजना बनाएं

आबकारी मंत्री ने कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के आदेशानुसार 100 दिन की कार्य योजना बनाकर कार्य करें। जो राजस्व लक्ष्य रखा गया है, उसे प्राप्त करें।

42 हजार करोड़ का टारगेट है

मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायतें बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जायेंगी। ईमानदारी से कार्य करें, मेरा सपोर्ट हमेशा आप लोगों के साथ है। इस फाइनेंशियल ईयर में विभाग का राजस्व लक्ष्य 42.5 हजार करोड़ का है।

लक्ष्य हासिल करें

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूं। इसलिए मैं चाहता हूं कि विभाग के सभी लोग मिलकर ईमानदारी से कार्य करें और ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू जनरेट कर सीएम के 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग करें।

Related posts

इन गांवों में देवरिया सांसद ने किया जनसंपर्क : बोले- नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच होगा अगला मुकाबला, लोगों से की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

दु:खद : देवरिया में बंदर के धकेलने से छत से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Satyendra Kr Vishwakarma

Nagar Palika Election 2022 : देवरिया भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक, चुनाव लड़ने के लिए छोड़ना होगा पद

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway 53 फीसदी से अधिक तैयार : अगले साल तक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, चंद घंटों में होगा दिल्ली और काशी का सफर

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : बेसिक शिक्षा विभाग ने देवरिया में बिना मान्यता संचालित 4 स्कूलों को बंद कराया, संचालकों को दी ये चेतावनी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम : 24 घंटे रहेगा एक्टिव, आपात स्थिति में तुरंत डायल करें नंबर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!