उत्तर प्रदेशखबरें

BREAKING : करहल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, 159 उम्मीदवारों की सूची जारी, देखें लिस्ट

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Chunav 2022) के लिए अपने 159 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बड़ी बात यह है कि इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का भी नाम शामिल है। वह मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से दावेदारी पेश करेंगे। इसके अलावा आजम खान को रामपुर से और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

दरअसल बीते दिनों ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे। फिलहाल वह आजमगढ़ से ही सांसद हैं। लेकिन पार्टी की तरफ से जारी नई लिस्ट के मुताबिक अब वह मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जिन अन्य उम्मीदवारों पर पार्टी ने दांव लगाया है, उनमें गौतमबुद्ध नगर की नोएडा विधानसभा से सुनील चौधरी और धौलाना से असलम अली शामिल हैं। शिवपाल सिंह यादव इटावा के जसवंतनगर सीट से ही पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पहले भी वो इस सीट से विधायक चुने गए हैं और यह उनके पसंदीदा विधानसभा क्षेत्र में से एक है।

Related posts

68th National Film Awards : 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, इन फिल्मों ने जीता जूरी का दिल

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार में मनाई गई पटेल की जयंती, शिक्षकों और छात्रों ने ली एकता की शपथ

Shweta Sharma

अधिकार : होटल और रेस्तरां सर्विस चार्ज मांगे तो यहां करें शिकायत, जानें नई गाइडलाइंस

Abhishek Kumar Rai

आरोग्य भारती ने लगाया फ्री हेल्थ कैंप : ग्रामीणों ने कराया मुफ्त इलाज, विशेषज्ञों ने लोगों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

Abhishek Kumar Rai

लीलापुर आईटीआई की डेडलाइन खत्म और काम अधूरा : नाराज डीएम ने लगाई फटकार, ईंटों की होगी जांच

Rajeev Singh

बड़ा फैसला : नो वेंडिंग जोन बनेंगे देवरिया के ये तीन मुख्य मार्ग, व्यापारियों ने की अंडरपास बनाने की मांग, डीएम ने दिया आश्वासन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!