खबरेंदेवरिया

Deoria News : जिलाधिकारी ने देवरिया के 14 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित, इन कार्यों का मिला पुरस्कार

Deoria News : लर्निंग लैब फेज 2 के अंतर्गत जनपद में चिन्हित 80 आंगनवाड़ी केंद्रों को शासन द्वारा निर्धारित 18 पैरामीटरों से संतृप्त कर लर्निंग लैब के रूप में विकसित किए जाने के लिए बीते दिनों ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सचिवों के उन्मुखीकरण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि यह बच्चों का भविष्य संवारने वाली कार्यशाला है। बच्चे अपने परिवेश से सीखते हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों को लर्निंग लैब में अपग्रेड करने से उन्हें सीखने के नए आयाम मिलेंगे। मनुष्य के 80 प्रतिशत दिमाग का विकास 5 से 6 वर्ष आयु के मध्य हो जाता है और हर बच्चे में कुछ न कुछ विशिष्ट गुण होते हैं। लर्निंग लैब के माध्यम से उन बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर निखारा जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्र प्री स्कूल की भूमिका निभा रहे हैं।

सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने कहा कि लर्निंग लैब से ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण ढांचागत विकास होगा, जो हमारी अगली पीढ़ी को मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि लर्निंग लैब शासन की प्राथमिकता का कार्य है और आगामी 45 दिन में समस्त चयनित 80 आंगनवाड़ी भवनों को लर्निंग लैब में बदलने का प्रयास किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने ग्राम प्रधानों को समस्त 18 पैरामीटर के विषय में विस्तारपूर्वक बताया और उन्हें हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत लखनऊ से आये यूनिसेफ के प्रतिनिधि शशि उत्प्रेती ने प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय, अपर संख्या अधिकारी अवधेश सिंह, सीडीपीओ शशि सिंह, केके सिंह, सत्येंद्र सिंह, अजय नायक, गोपाल सिंह, विश्वदीपक,विमल पाल सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव समेत विभिन्न अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रधानगण एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।

इन प्रधानों का हुआ सम्मान
लर्निंग लैब फेज 1 के अंतर्गत जनपद के 14 आंगनवाड़ी केंद्रों का लर्निंग लैब में उन्नयन हो चुका है और इन्हें निर्धारित समस्त 18 मानकों से संतृप्त किया जा चुका है। इन सभी 14 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों का जिलाधिकारी ने सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में स्नेहलता सिंह, सुभावती देवी, संतोष कुमार, सीमा सिंह, संगीता यादव, दुर्गावती देवी, मोहम्मद इश्तियाक खान, नीलू देवी, अफजाल अंसारी, पवन यादव, संजीव कुमार, स्वर्गीय सत्येंद्र यादव (पत्नी ने सम्मान ग्रहण किया), संजीव कुमार एवं सलेहरा देवी शामिल हैं।

बाला पेंटिंग से सुसज्जित होंगे भवन
आंगनवाड़ी भावनों में बिल्डिंग एज अ लर्निंग एड (बाला) की अवधारणा के तहत पेंटिंग कराई जाएगी। इसके तहत भवन की दीवारों, दरवाजों पर शिक्षाप्रद चित्र उकेरी जाएंगी, जिससे बच्चे उन्हें देखकर सीख सके। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों के दल को इसकी बारीकियों से अवगत होने के लिए फैजाबाद का भ्रमण कराने का भी निर्देश दिया है।

इन 18 मानकों से किया जाएगा आंगनवाड़ी केंद्रों को संतृप्त
शासन द्वारा लर्निंग लैब के लिए 18 मानक निर्धारित किए गए हैं। इनमें सुरक्षित व स्वच्छ पेयजल, ओवरहेड टैंक के साथ नल-जल की व्यवस्था, शौचालयों व मूत्रालयों में जल आपूर्ति, क्रियाशील बालमैत्रिक शौचालय, सभी शौचालयों व मूत्रालयों का टाइलीकरण, मल्टीपल हैंडवाशिंग यूनिट, पूरे परिसर की फर्श काटाइलीकरण, दिव्यांग मैत्रिक शौचालय, हर कक्ष में ब्लैक बोर्ड व ग्रीन बोर्ड की व्यवस्था, भवन में रंगाई पुताई एवं बाल चित्रकारी, रेलिंग युक्त रैंप, विद्युत संयोजन, विद्युत सुरक्षित वायरिंग के साथ लाइट- पंखे, फर्नीचर डेस्क व बेंच, गेट के साथ बाउंड्रीवाल, रसोईघर इत्यादि शामिल है।

Related posts

14 जनवरी से देवरिया में मनाया जाएगा रामोत्सव : सभी मंदिरों से बहेगी रामभक्ति की बयार, जानें क्या रहेगा खास

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में गिराई जाएंगी दर्जनों इमारतें, 23 अगस्त को ध्वस्तीकरण के लिए होगी नीलामी

Abhishek Kumar Rai

योगी आदित्यनाथ भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित : यूपी में गुंडाराज खत्म करने का मिला इनाम

Shweta Sharma

प्रदेश के 12 जिलों में सीएचसी का होगा कायाकल्प : यूपी सरकार ने जारी की करोड़ों की धनराशि

Sunil Kumar Rai

डीएम ने मुड़ाडीह में बायोफ्लॉक मत्स्य पालन परियोजना का किया निरीक्षण : देवरिया को लेकर बताया प्लान

Sunil Kumar Rai

करोड़ों यात्रियों को मिलेगा लाभ : गोरखपुर कैंट से वाल्मीकिनगर और 2 अन्य रूट पर डबल रेल ट्रैक बनाने का रास्ता साफ, 1120 करोड़ की लागत से बनेगा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!