खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में नक्शा पास करते वक्त वसूला जाएगा लेबर सेस, श्रम बंधु की बैठक में डीएम ने दिए ये आदेश

Jitendra Pratap singh ias

-श्रमिकों के हित में चल रही योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में श्रम बंधु की बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित हुई। उन्होंने श्रम विभाग के समस्त कल्याणकारी योजनाओं को शासन की मंशा के अनुरूप श्रमिक हित में प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि भवन निर्माण का नक्शा पास करते समय ही 1% लेबर सेस वसूलने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। अभी भी जनपद में कई ऐसे निर्माण कार्य हो रहे हैं, जिनमें लेबर सेस की वसूली नहीं हो पा रही है।

आयुष्मान कार्ड बनवाने का अनुरोध किया
उन्होंने कहा कि जनपद में श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। जनपद में 30,198 श्रमिक बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत हैं। उन्होंने समस्त पंजीकृत श्रमिकों से आयुष्मान कार्ड बनवाने का अनुरोध किया।

श्रम कानूनों का अनुपालन हो
जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह को जनपद में कार्यरत समस्त कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर श्रम विभाग की योजनाओं से अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि श्रमिकों को अपने कल्याण में चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी होगी, तो इससे शासन की योजनाओं का प्रचार होगा। उन्होंने कहा कि समस्त श्रम कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

ये हुए शामिल
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, उप श्रम आयुक्त गोरखपुर अमित मिश्रा, अधिवक्ता रामकिशोर वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा रमेश पांडेय, अखिलेश, लोकेश प्रसाद यादव सहित विभिन्न अधिकारी एवं व्यापार व उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

World Heritage Day 2022 : ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों में 21 दिन नहीं लगेगा टिकट, देखें लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 अक्टूबर को आएंगे देवरिया, योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, जानें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

मनरेगा वर्क में मिलीं गंभीर अनियमितताएं : डीएम हुए सख्त, एक दिन में मांगी रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

लोकार्पण से पहले हादसा : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेडिंग तोड़ खाई में गिरा गश्ती वाहन, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Sunil Kumar Rai

नोएडा : एनईए ने ज्यादा बिजली बिल भेजने पर जताया विरोध, की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

Lata Mangeshkar Nidhan: ‘जिंदगी की न टूटे लड़ी’ गाने वाली लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, देश ने उन्हें ऐसे दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!