खबरेंनोएडा-एनसीआर

UP Election 2022 : एमएलए पंकज सिंह ने सेक्टर-सोसाइटी में मांगा वोट, इस लाइब्रेरी को आधुनिक बनाने का दिया भरोसा

Noida News : नोएडा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने अपनी विजय को सुनिश्चित करने के लिए मजबूत किलेबंदी की है। आज नोएडा के वर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह (MLA Pankaj Singh) ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के गांवों एवं शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। नोएडा विधायक ने अपने जनसंपर्क की शुरुआत सेक्टर-27 स्थित जैन मंदिर में दर्शन करके की।

पुस्तकालय को आधुनिक बनाएंगे
आज उन्होंने सेक्टर-27, छलेरा, सदरपुर, सेक्टर-37, सेक्टर-30 सहित अन्य सेक्टर-सोसाइटी में निवासियों से अपने लिए मतदान की अपील की। अंबेडकर विहार सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर पुस्तकालय पर दलित समाज के सामाजिक लोगों से संवाद करते हुए विधायक पंकज सिंह ने कहा कि मैं सदैव आपके समाज के साथ हूं। आपको जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी, मैं आपके हक की लड़ाई लड़ुंगा। आने वाले समय में इसे हम एक आधुनिक पुस्तकालय का रूप देंगे। शोषित-वंचित वर्ग के सभी लोग इसका लाभ लेंगे और बाबा साहब के सपनों को साकार करेंगे। अपने सपनों को साकार करेंगे।

पीएम और सीएम को मजबूत बनाएं
पंकज सिंह ने लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किए जा रहे कार्य एवं उनके दीर्घकालिक परिणामों का लाभ प्रदेश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत विश्व गुरु बने, इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी को जन आशीर्वाद और युवाओं के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की 10 फरवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाकर कमल के निशान पर वोट करें।

नीरज सिंह ने मांगा वोट
नीरज सिंह ने भी नोएडा विधानसभा के पुराना अलवरदीपुर, शक्ति एनक्लेव सालारपुर, सेक्टर 48, धन्य निकेतन सोसाइटी सेक्टर 41, सेक्टर 45 सहित विभिन्न जगहों पर डोर टू डोर जाकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी के हाथों को और सशक्त बनाने के लिए नोएडा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं।

ये लोग उपस्थित रहे
इस मौके पर दलित उत्थान संघर्ष महासभा के अध्यक्ष भीमराज जाटव, महामंत्री गणेश जाटव, लोकेश कश्यप, हर्ष चतुर्वेदी, उदयवीर जाटव, प्रेमचंद जाटव, गोपाल जाटव, जयप्रकाश ठेकेदार, राजेंद्र ठेकेदार, वीर सिंह जाटव, देवेंद्र देव, राजेश कुमार, दीपक पुष्कर, मनीष कुमार, किशोरी लाल मीणा, प्रेम सिंह, डब्बू सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, रोहित चौधरी, बृजेश जाटव, राजकुमार जाटव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

DEORIA BREAKING : आशुतोष हॉस्पिटल पर लगा 34 लाख का जुर्माना, अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना में फर्जी क्लेम कर किया लाखों का फर्जीवाड़ा

Sunil Kumar Rai

रेडक्रास सोसाइटी देवरिया की पहल : दृष्टि बाधित को दिलाई सेंसर वाली छड़ी, सामने अवरोध आने पर करेगी सतर्क

Swapnil Yadav

खास खबर : योगी सरकार की मुफ्त राशन वितरण योजना जरूरतमंदों के लिए बनी वरदान, आंकड़ों से समझें

Sunil Kumar Rai

एड्स के मामले में देवरिया संवेदनशील जनपदों की श्रेणी में शामिल : अब तक 1467 की मौत, जिले के इन 5 ब्लॉक में सबसे ज्यादा केस

Abhishek Kumar Rai

प्रत्येक पर्व शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराए पुलिस-प्रशासन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

एसडीएम के ज्ञापन लेने के बाद समाप्त हुआ धरना : सड़क से शिक्षा और सुरक्षा से स्वास्थ्य तक में सुधार की मांग

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!