खबरेंपूर्वांचल

UP Elelction 2022 : मुबारकपुर सीट पर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, सपा ने रुद्रपुर से प्रदीप यादव को दिया मौका, देखें पूरी लिस्ट

Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 (UP Assembly Election-2022) के लिए 14 जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें बड़ा चौंकाने वाला नाम पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का है। वह आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले पार्टी उनके मैनपुरी के करवल से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर चुकी है।

पार्टी की तरफ से जारी सूची में देवरिया की रुद्रपुर विधानसभा से प्रदीप यादव को सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि कुशीनगर की पड़रौना सीट से विक्रमा यादव को टिकट दिया गया है। पार्टी ने गोरखपुर शहर से सभावती शुक्ला और बस्ती की प्रसिद्ध हरैया सीट से त्रियंबक पाठक को मौका दिया है।

महाराजगंज के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में से नौतनवा पर कौशल सिंह, सिसवा से सुशील टेबरीवाल तथा पनियरा से कृष्णभान सिंह सैंथवार को समाजवादी पार्टी ने अपना चेहरा बनाया है। आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा से एचएन पटेल और मुबारकपुर से अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। सपा ने बलिया नगर सीट से नारद राय को चुनावी अखाड़े में उतारा है।

Related posts

UP : 2014 के बाद का बदलाव साफ दिखाई देता है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Satyendra Kr Vishwakarma

Gorakhpur Siliguri Expressway route map : देखें गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित मैप, सभी जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

Sunil Kumar Rai

एक्शन : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 2 कर्मचारियों को सस्पेंड किया, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

सम्पूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की, एसपी संकल्प शर्मा ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

मिशन कायाकल्प में पिछड़े देवरिया के ये ब्लॉक : बीईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, डीएम ने लगाई फटकार

Sunil Kumar Rai

मॉडलशॉप के लिए इसी महीने शुरू होगा आवेदन : जानें देवरिया में कितने ठेकों का मिलेगा लाइसेंस

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!