खबरेंदेवरिया

BIG BREAKING : बरहज में सरयू नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश में जुटी पुलिस

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर है। जनपद के बरहज थाना (Barhaj) क्षेत्र में सरयू नदी (Saryu River) में नहाने गए तीन युवक डूब गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस-प्रशासन के अफसरों और कर्मचारियों समेत कई गांव के सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद हैं। नदी में जल स्तर ज्यादा और बहाव तेज होने की वजह से युवकों के तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है। उधर तीनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक तीनों युवक बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव के रहने वाले हैं। आज तीनों सरयू नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए और लहरों ने उन्हें खींच लिया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के कई गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बरहज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। तीनों युवकों की तलाश की जा रही है। हालांकि अब तक किसी का पता नहीं चला है।

प्रशासन ने तलाशी अभियान तेज किया है। लापता युवकों का पता लगाने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। दरअसल लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से सरयू नदी में जल स्तर बढ़ा है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल हो रहा है। गोताखोरों को बेहद मुश्किल आ रही है। देवरिया पुलिस-प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं। अब तक गोताखोरों को कोई सफलता नहीं मिली है।

Related posts

देवरिया में PWD का गजब कारनामा : बीच सड़क में खड़े पेड़ को हटाए बिना बना दिया रोड, आवाज उठी तो शुरू की हटवाने की कवायद

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 1.40 लाख छात्र देंगे UP Board 2023 Exam : सेंटर बनाने में रहेगी सावधानी, बोर्ड ने दिया इन केंद्रों का प्रस्ताव

Harindra Kumar Rai

स्नातक निर्वाचन वोटर लिस्ट से जुड़ी तिथियां जारी : डीएम ने सभी दलों के साथ की बैठक, दी ये जानकारी  

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी में जीका वायरस के मामले मिलने से बढ़ी परेशानी, 13 करोड़ वैक्सीन डोज देकर योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

Sunil Kumar Rai

हृदय परिवर्तन ही सत्संग का मुख्य उद्देश्य : पंडित राघवेन्द्र शास्त्री

Sunil Kumar Rai

बेखौफ बिल्डर : सालों से परेशानी झेल रहे अजनारा के खरीदार, हर दरवाजे से मिली निराशा, राष्ट्रगान गाकर जताया विरोध

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!