उत्तर प्रदेशखबरें

बड़ी खबर : ‘यूपी में बसपा बहुमत की सरकार बनाएगी,’ मतदान के बाद मायावती ने किए ये दावे

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के चौथे चरण का मतदान हो रहा है। आज राजधानी लखनऊ समेत नौ जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया चल रही है। सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन आज बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की प्रमुख मायावती (BSP Chief Mayawati) ने मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में बड़ा दावा किया।

मीडिया से बातचीत में बसपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को जमकर घेरा। खास तौर पर उनके निशाने पर सपा रही। उन्होंने सपा को दलितों और पिछड़ों का विरोधी बताया और कहा कि इन के शासन में इन दोनों वर्गों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न होता है।

पूर्ण बहुमत मिलेगा
मायावती ने कहा, “बसपा को अकेले सभी वर्गों का वोट मिल रहा है। भाजपा, सपा जीत का दावा कर रहे हैं, कई ऐसा ना हो कि उनके दावे धरे के धरे रह जाएं। जब नतीजे आएंगे तो बसपा को 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा।” मायावती राजधानी लखनऊ में मतदान करने के बाद मीडिया से बात कर रही थीं।

उत्पीड़न हुआ है
उन्होंने आगे कहा, “अल्पसंख्यक लोग सपा की कार्यशैली से बहुत दुखी हैं। सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है, इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे ज़्यादा उत्पीड़न दलितों और पिछड़ों का हुआ हैं। प्रदेश के मुसलमान सपा के व्यवहार से नाराज हैं। इस चुनाव में इसका असर दिखाई देगा।”

सरकार बनेगी
बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया। उन्होंने कहा, “बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है। अबकी बार भी 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनना निश्चित हो चुका है।” उन्होंने यूपी में बसपा की सरकार बनने की बात की।

Related posts

हाटा में दर्दनाक हादसा : महुआडीह क्षेत्र के 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, 2 की मौके पर मौत, तीसरे की हालत नाजुक

Satyendra Kr Vishwakarma

Vice President Oath : जगदीप धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ, पढ़ें उनसे जुड़ी हर जानकारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के ज्यादातर गांव जलभराव से मुक्त : डीएम ने ग्राम प्रधानों से जानीं समस्याएं, पुनर्स्थापन कार्य तेज करने के दिए आदेश

Rajeev Singh

सीएम इस दिन करेंगे गोरखपुर में स्टील प्लांट का उद्घाटन : हजारों को मिलेगा रोजगार, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Swapnil Yadav

पहल : आकांक्षा समिति देवरिया के इस सरकारी स्कूल को बनाएगी विशेष, बनी योजना

Abhishek Kumar Rai

मेरी माटी मेरा देश अभियान : सीडीओ रवींद्र कुमार की अगुवाई में देवरिया में निकली तिरंगा रैली

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!