खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया डीसीएफ चेयरमैन चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Deoria News : जिला सहकारी संघ लिमिटेड (डीसीएफ) देवरिया के चेयरमैन पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार पिपरा लार निवासी दिनेश पाण्डेय निर्विरोध चुने गए हैं। इस मौके पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित डीसीएफ कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया।

आज सुबह भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिनेश पाण्डेय पार्टी पदाधिकारियों और डीसीएफ के संचालक सदस्यों के साथ जिला सहकारी संघ लिमिटेड कार्यालय पहुंच नामांकन किया। अकेले भाजपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन होने के कारण चुनाव अधिकारी ने उन्हें दोपहर में निर्विरोध घोषित कर दिया। निर्विरोध निर्वाचन की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी जाहिर किया और जश्न मनाया। 

बढ़ते मजबूत विश्वास की जीत है             

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि यह निर्विरोध निर्वाचन भारतीय जनता पार्टी के नीतियों और भाजपा सरकार के जनहित के कार्यों की जीत है। यह जीत भाजपा सरकार के प्रति लोगों के बढ़ते मजबूत विश्वास की जीत है। भाजपा की मोदी सरकार सहकारिता के विचार को टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनलिज्म के साथ जोड़कर इसे 100 साल और आगे ले जाने की दिशा में प्रयास कर रही है।

प्राण फूंकने का काम किया है

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में सहकारिता के हर क्षेत्र को समृद्ध और प्रासंगिक बनाने के लिए हर संभव सुधार भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही हैं। आजादी के बाद किसी सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में सुधार की ओर ध्यान नही दिया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने नया सहकारिता मंत्रालय बनाकर इस क्षेत्र में प्राण फूंकने का काम किया है।                         

ये रहे मौजूद

स्वागत करने वालों में कृष्ण मुरारी मणि, अंगद तिवारी, संतोष त्रिगुणायक, ओमप्रकाश मौर्य, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय, निलभ सिंह, संजीत धर द्विवेदी, अजित भारती, कामेश्वर तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, नंद कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह, जितेंन्द्र तिवारी, अनिता देवी, माधुरी देवी, राजीव प्रसाद, शेषनाथ तिवारी, अनिरुद्ध चौबे आदि रहे।      

भाजपा चेयरमैन के निधन से खाली था पद                           

जिला सहकारी संघ लिमिटेड देवरिया के चेयरमैन, गौरीबाजार निवासी भाजपा नेता डॉ कामेश्वर सिंह के निधन से यह पद खाली हुआ था। कामेश्वर सिंह के जगह पर उनके पुत्र निलभ सिंह डीसीएफ के सदस्य कुछ दिन पहले बने थे, लेकिन भाजपा ने लार निवासी दिनेश पाण्डेय को चेयरमैन का प्रत्याशी घोषित किया था। जिसका चुनाव आज चुनाव अधिकारी, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट मंजूर अहमद की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

12 बजे तक चली

सुबह 10 बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 12 बजे तक चली। भाजपा समर्थित उम्मीदवार दिनेश पाण्डेय का अकेले नामांकन होने के कारण नामांकन पत्र की जांचोपरांत और अन्य कागजी कार्रवाई करने के बाद चुनाव अधिकारी एसडीएम कलेक्ट्रेट मंजूर अहमद ने 2 बजे दिनेश पाण्डेय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

Related posts

देवरिया में अनियंत्रित ट्रेलर दीवार से टकराया : 3 लोगों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर की भी हालत नाजुक

Rajeev Singh

दस्तक अभियान में चिन्हित होंगे इन लक्षण वाले मरीज : हर घर जाएंगे स्वास्थ्य कर्मी, देवरिया प्रशासन ने बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 25 बेड के हॉस्पिटल में मिले सिर्फ 3 : डीएम ने एमओआईसी और मेडिकल अफसर समेत 6 पर लिया एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा : भारी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर में बनेंगे 80 वार्ड : सीएम योगी ने 279 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 15 लाख कर्मचारियों को बड़ा तौहफा : बोनस देगी योगी सरकार, पुरानी प्रणाली के पेंशनधारकों को भी मिलेगा लाभ  

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!