उत्तर प्रदेशखबरें

बचाव की तैयारी : दो नदियों में जलस्तर बढ़ने से बढ़ा खतरा, सीएम योगी ने दर्जन भर जिलों के डीएम को दिए ये आदेश

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश में यमुना और बेतवा नदी के प्रवाह क्षेत्र के जनपदों में बाढ़ के दृष्टिगत अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि राजस्थान के कोटा बैराज व धौलपुर में पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर प्रदेश में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

व्यवस्थित इंतज़ाम कर लिए जाएं

वहीं बीते कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में हुई तेज बारिश से बेतवा नदी उफान पर है। ऐसे में आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा, प्रयागराज, मथुरा और मिर्जापुर जिलों बाढ़ के सम्भावित खतरे को देखते हुए गांवों और शहरों में लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्थित इंतज़ाम कर लिए जाएं।

एक्टिव मोड में रहें

देर रात स्थिति की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने निर्देश दिए कि प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ/पीएसी तथा आपदा प्रबन्धन की टीमें 24*7 एक्टिव मोड में रहें। आपदा प्रबन्धन मित्र, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की आवश्यकतानुसार सहायता ली जानी चाहिए।

हर जरूरी मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारीगण नौकाओं, राहत सामग्री आदि का प्रबन्ध भी कर लें। बाढ़/अतिवृष्टि से पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देर न हो। प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए। जिन गांवों में जलभराव की स्थिति बने, वहां पशुओं को अन्यत्र सुरक्षित स्थल पर शिफ्ट कराया जाए। इन स्थलों पर पशु चारे की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। राहत कण्ट्रोल रूम क्रियाशील रहे।

Related posts

तैयारी : देवरिया में 265 स्वयं सहायता समूह तैयार कर रहे तिरंगा, जिले में फहराए जाएंगे 5.62 लाख झंडे, इतनी कीमत में खरीद सकेंगे

Sunil Kumar Rai

सख्ती का असर : डीएम के एक्शन के बाद बदला तेंदुही आंगनवाड़ी केंद्र का लुक, नया जर्जर भवन बना आकर्षक

Sunil Kumar Rai

डीएम ने किया निर्माणाधीन सीड स्टोर का निरीक्षण : खराब गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, जेई पर एक्शन

Abhishek Kumar Rai

नोएडा के 63 गांवों के डीपीआर को शासन की स्वीकृति : डीएम ने विद्युत और जल विभाग को दिया ये लक्ष्य

Satyendra Kr Vishwakarma

Fact Check : क्या सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज माफ कर दिया है? जानें इस दावे का सच

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : एमएमटी ईंट भट्ठा मालिक और बेटों सहित कई पर केस दर्ज, प्रशासन ने 14 बच्चों को कराया मुक्त

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!