खबरेंदेवरिया

देवरिया में 153 किसानों से धान क्रय : डीएम ने मिलर और केंद्र प्रभारियों को दी जिम्मेदारी, कृषकों को हुई असुविधा तो…

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशानुरूप किसानों से धान क्रय करने का निर्देश दिया। धान क्रय में लापरवाही बरतने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने धान क्रय की गति तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी तक 90 क्रय केंद्र के माध्यम से 153 किसानों से 464.31 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। किसानों से संपर्क कर धान क्रय केंद्र पर आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से क्रय केंद्र पर आने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद मिलरों से सीएमआर का प्रेषण समय से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी मिलर को क्रय केंद्र से धान प्राप्त करने में कोई समस्या हो, तो उन्हें अवगत कराये। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी दशा में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसकी जवाबदेही मिलर और क्रय केंद्र प्रभारी दोनों की होगी। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम सहित विभिन्न अधिकारी एवं मिलर मौजूद थे।

Related posts

होली के दिन दौरे पर रहे डीएम और एसपी : सेक्टर मजिस्ट्रेट मिले अनुपस्थित, एसडीएम से रिपोर्ट तलब

Swapnil Yadav

BIG NEWS : फोर लेन होगा देवरिया-कसया रोड, कुशीनगर पहुंचना होगा आसान, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी से मिले नव निर्वाचित नगर निगम मेयर : मुख्यमंत्री ने बेहतर काम करने के लिए दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Sunil Kumar Rai

DEORIA : ‘मार्च 2023 तक हर ग्रामवासी को घरौनी मिल जाएगी,’ देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में शासकीय धन की बंदरबांट : 8 कमरे के बजाय बने 4, पार्क बनाने में भी हुआ खेल, डीएम के एक्शन से मचा हड़कंप

Sunil Kumar Rai

Deoria News : रामजानकी मार्ग के लिए देवरिया के 45 गांवों की भूमि अधिग्रहित होगी, सीमांकन की तैयारी शुरू

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!