अन्यखबरें

बड़ी खबर : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीयूईटी अंक के आधार पर मिलेगा प्रवेश, पढ़ें इस परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी

New Delhi : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grant Commission – UGC) ने बुधवार को केंद्रीय विश्वविद्यालयों को कुछ गतिविधि-उन्मुख कार्यक्रमों जैसे प्रदर्शन कला को छोड़कर अंडर ग्रेजुएट (Under Graduate Course) कोर्स में प्रवेश के लिए केवल सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (Common University Entrance Test – CUET) का उपयोग करने का निर्देश दिया है।

संस्था की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि, “यूजीसी द्वारा वित्त पोषित सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी कार्यक्रमों में छात्रों के प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में भाग लेने के संबंध में हमारे पहले के पत्रों की निरंतरता में यह सूचना जारी की गई है।”

सीयूईटी के आधार पर मिलेगा प्रवेश
इसमें कहा गया है, “यह स्पष्ट किया जाता है कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों और उनके कॉलेजों को यूजी कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देते समय केवल सीयूईटी अंकों को आधार बनाया जाए। हालांकि, कुछ गतिविधि-आधारित पाठ्यक्रमों जैसे कि ललित कला, प्रदर्शन कला, खेल, शारीरिक शिक्षा आदि में अतिरिक्त मानदंडों का उपयोग किया जा सकता है।”

साढ़े तीन घंटे चलेगा एग्जाम
CUET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है। आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, साढ़े तीन घंटे की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा में केवल कक्षा 12 एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों की सामग्री पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। CUET में अनिवार्य रूप से तीन भाग होंगे। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी।

जुलाई में होगी परीक्षा
CUET 2022 परीक्षा जुलाई 2022 के पहले और दूसरे सप्ताह में होने वाली है। हालांकि, NTA द्वारा अभी तक कोई निर्धारित तिथि घोषित नहीं की गई है। तारीख जल्द ही CUET की आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in या NTA की वेबसाइट – nta.ac.in पर घोषित की जाएगी।

Related posts

रियल एस्टेट में उछाल : 1 करोड़ से ज्यादा कीमत के अपार्टमेंट की बिक्री डेढ़ गुना बढ़ी, इन 7 शहरों में रुचि दिखा रहे खरीदार

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 175 जोड़े आज परिणय सूत्र में बंधेंगे, इस योजना का मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : ड्यूटी टाइम में अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारी, सीडीओ ने वेतन रोका, ये कार्रवाई भी होगी

Sunil Kumar Rai

Independence Day Celebration : ईएमसीटी ज्ञानशाला में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को मिले ये गिफ्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

सीडीओ रवींद्र कुमार ने सिल्ट सफाई कार्यों का किया सत्यापन : जानें कहां क्या फीडबैक मिला

Sunil Kumar Rai

देवरिया पहुंचे सांसद साक्षी महाराज : चुनाव और प्रयागराज की घटना पर दिया करारा जवाब

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!