खबरेंदेवरिया

सीडीओ रवींद्र कुमार ने सिल्ट सफाई कार्यों का किया सत्यापन : जानें कहां क्या फीडबैक मिला

Deoria News : जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सिल्ट सफाई कार्यों का सत्यापन किया। उन्होंने सभी साइट पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता देखी।

देवरिया रजवाहा की कुल लम्बाई 53.000 किमी है तथा डिस्चार्ज 240 क्यूसेक है। इसके किमी 32.000 से किमी 46.000 के मध्य सिल्ट सफाई का कार्य प्रस्तावित है। मौके पर देवरिया रजवाहा के किमी 32.000 से 32.500 किमी के मध्य सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया।

कार्य संतोषजनक पाया गया। संबंधित ने सीडीओ को बताया कि इस माइनर पर अभी भी 8.00 किमी कार्य कराया जाना अवशेष है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि अवशेष सिल्ट सफाई कार्य को 31 दिसंबर 2022 तक पूर्ण करायें।

सिरसिया रजवाहा की कुल लम्बाई 12.800 किमी है तथा डिस्चार्ज 40 क्यूसेक है। इस नहर के पूरी रीच में सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया है। सीडीओ ने सिरसिया रजवाहा के किमी 11.000 से 11.600 किमी के मध्य सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य संतोषजनक पाया।

रघवापुर माइनर की कुल लम्बाई 3.200 किमी है तथा डिस्चार्ज 4 क्यूसेक है। इस नहर के पूरी रीच में सिल्ट सफाई का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। मुख्य विकास अधिकारी ने नहर के हेड पर सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्हें कार्य संतोषजनक मिला। इस माइनर में अभी भी 400 मीटर सिल्ट सफाई का कार्य होना अवशेष है। सीडीओ ने इसे 31 दिसंबर 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

सत्यापन के समय अधिशासी अभियन्ता दुर्गेश गर्ग, सहायक अभियन्ता अक्षय कुमार, जूनियर इन्जीनियर अनिता यादव, जूनियर इन्जीनियर अर्चना कुशवाहा,  जूनियर इन्जीनियर कुमारी अंजुम आरा मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया में झूले से गिर कर सातवीं के छात्र की मौत : डीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी, जानें पूरा मामला

Rajeev Singh

पर ड्राप मोर क्रॉप योजना की धीमी प्रगति से नाराज डीएम : 9 फर्मों का आवंटन किया निरस्त, अब तक सिर्फ 242 किसानों…

Sunil Kumar Rai

गौरीबाजार सीएचसी पर शुरू हुई आंखों की सर्जरी : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने किया शुभारम्भ, 6 सीएचओ को दिया ये गिफ्ट

Sunil Kumar Rai

146 करोड़ से यूपी में मेगा प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार : रियायतों की प्रतिपूर्ति को शासन से मिली मंजूरी

Sunil Kumar Rai

मार्च तक तैयार होगा गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन : प्रयागराज को जोड़ने वाले हाईवे होंगे 6 लेन, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

उपलब्धि : स्कूल चलो अभियान के जरिए 50 लाख बच्चों का हुआ नामांकन, इन योजनाओं से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!