अन्यखबरें

Kanhaiya Lal Murder Case : वकीलों ने कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों पर बरसाए लात-घूंसे, लगाए मुर्दाबाद के नारे, VIDEO

Jaipur : उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या से गुस्साए वकीलों ने हत्याकांड के आरोपियों को अदालत से वापस ले जाते समय परिसर के बाहर लात और घूंसे चलाये। प्रक्ररण शनिवार का है। वह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

10 दिन की रिमांड दी
जानकारी के मुताबिक वकीलों के एक समूह ने आरोपियों पर हमला किया,  उनके कपडे फाड़ दिये और अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए उन पर लातों और घूसों से हमला किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें (आरोपियों को) पुलिस वाहन में चढ़ाया। अदालत ने आरोपियों को 10 दिन के 12 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।


गिरफ्तार किया था
कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपियों को शनिवार को एनआईए की नामित अदालत में पेश किया गया। हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को हत्या के कुछ घंटों बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। दो अन्य आरोपी मोहसिन और आसिफ को कथित तौर पर कन्हैया की दुकान की रेकी और हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।


ले गई पुलिस
जानकारी के मुताबिक पुलिस जब आरोपियों को अदालत से वापस लेकर जा रही थी, तो आक्रोशित वकीलों ने अदालत के बाहर आरोपियों पर हमला बोल दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें पुलिस वाहन में बैठाया और वहां से ले गई।

नारे लगाए
अदालत परिसर में भारी पुलिस जाप्ता का प्रबंध किया गया था और वकीलों ने ‘‘पाकिस्तान मुर्दाबाद और कन्हैया के हत्यारों को फांसी दो’’ के नारे लगाये। इस हत्याकांड का असर पूरे राजस्थान में दिखाई दे रहा है। ज्यादातर हिस्सों में धारा 144 लागू की गई है। इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हैं।

Related posts

देवरिया : दो कृषक उत्पादक संगठनों को योजना के तहत मिला एक करोड़ 80 लाख का लोन, सरकार भरेगी ब्याज, जानें इस स्कीम की खासियत

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी 1 अक्टूबर को 5G सेवाओं का करेंगे शुभारंभ : भारतीय मोबाइल सम्मेलन के छठे संस्करण का होगा आगाज

Harindra Kumar Rai

Hotel Levana Fire Incident : सीएम योगी ने डेढ़ दर्जन अफसरों को किया सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई भी होगी, रिटायर्ड अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा

Sunil Kumar Rai

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

पौधरोपण में लक्ष्य से आगे निकले यूपी के 47 जिले : टॉप 10 में शामिल हुआ देवरिया

Sunil Kumar Rai

आरपीएफ का तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान : एक महीने में 62 बच्चों को तस्करों से बचाया, करोड़ों का ड्रग्स बरामद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!