अन्यखबरें

अजब-गजब : चोरों ने दिनदहाड़े 500 टन का पुल चुराया, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने की मदद, जानें पूरा वाकया

Bihar : बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज के अमियावर में चोरों ने सिंचाई विभाग का अधिकारी बनकर 60 फुट लंबा 500 टन वजनी लोहे का पुराना पुल दिन में ही उड़ा लिया। चोरों ने खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताया और बुलडोजर तथा गैस कटर की मदद से पूरे पुल को काटकर उखाड़ कर वाहनों पर लाद कर ले गए।

यह पुल आरा नहर पर साल 1972 में बनाया गया था। हालांकि 5 दशकों में यह पुल जीर्ण हो चुका था। स्थानीय लोग इसका इस्तेमाल भी कम करते थे। दिन में पूरी तैयारी के साथ पहुंचे चोरों ने सिंचाई विभाग के अधिकारी होने का नाटक किया और स्थानीय विभागीय कर्मियों की मदद भी ली। उन्होंने पूरे पुल को दिन के उजाले में चुरा लिया।

तैयारी से आए थे
एक अधिकारी ने बताया कि चोर पूरी तैयारी के साथ सिंचाई विभाग का अधिकारी बनकर आए थे। कई दशकों से जर्जर पड़े इस लोहे के पुल का लोग उपयोग नहीं कर रहे थे। ग्रामीणों ने इस पुल को हटाने के लिए आवेदन भी किया था। चोरों ने पुल को गैस कटर से काटा। फिर जेसीबी से उखाड़ कर ले लोहे को गाड़ियों में रख लिया।

बाद में हुआ एहसास
करीब 60 फीट लंबा और 12 फीट ऊंचा लोहे का पुल जब चोरी हो गया, तो ग्रामीणों व विभाग को समझ में आया कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने थाने में मामला दर्ज कराया।

मामला दर्ज कराया गया
सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरशद कमल शम्सी ने कहा कि इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन चोरों के हौसले को देखकर सब हैरान हैं। लोगों का कहना है कि आखिर पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक कैसे नहीं लगी।

Related posts

देवरिया : भाजपा ने 525 किसानों को पौधा देकर सम्मानित किया, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

Lok Adalat : 3 जुलाई को लगने वाली लोक अदालत की तैयारियां पूरी, इस प्रक्रिया का करना होगा पालन

Abhishek Kumar Rai

Barabanki news : बहराइच जा रही डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत, पीएम और सीएम ने जताया दुख

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : एआई आधारित ‘भविष्य’ से मिलेगी टेंशन फ्री पेंशन, घर बैठे देख सकेंगे रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने बताईं खूबियां

Satyendra Kr Vishwakarma

दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को भी यूपी में मिली नौकरी : चयनितों ने योगी सरकार के बारे में कही ये बात

Rajeev Singh

National Unity Day 2022 : बापू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने नगर में निकाली रैली, अखंड भारत की ली शपथ

Shweta Sharma
error: Content is protected !!