अन्यखबरें

इच्छाशक्ति : देश में रोज तैयार हो रहा 50 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन साल में बिछेगा सड़कों का जाल

New Delhi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Ministry of Road Transport and Highways) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में नए भारत की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम रिकॉर्ड गति से सड़क निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) नेटवर्क का विस्तार करने के लिए वर्ष 2022-23 में 50 किलोमीटर प्रति दिन की रिकॉर्ड गति से 18,000 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

एक ट्वीट में नितिन गडकरी ने कहा कि कुल मिलाकर वर्ष 2025 तक 2 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित है। केंद्रीय मंत्री ने समयबद्ध और लक्ष्योन्मुखी मार्ग में विश्व स्तरीय सड़क अवसंरचना के निर्माण पर जोर दिया, क्योंकि सड़क अवसंरचना ही आत्मनिर्भर भारत की ‘आत्मा’ है।

Related posts

DEORIA : युवा कल्याण विभाग गांवों को बनाएगा जागरूक, बनी ये रणनीति

Sunil Kumar Rai

सोहनाग धाम को दिया जाएगा पौराणिक स्वरूप : निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, वैदिक मंत्रोच्चार से की भगवान परशुराम की पूजा

Sunil Kumar Rai

DEORIA : आवास योजना में फेल 5 ब्लॉक खंड को कारण बताओ नोटिस जारी, 8 जून की डेडलाइन तय

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया वितरण, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : लार नगर पंचायत के सीमा विस्तार की उठी मांग, एडवोकेट प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने सीएम को लिखा पत्र

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने बालगृह के बच्चों को वितरित की गर्म जैकेट : सुविधाओं का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!