अंतरराष्ट्रीयखबरें

दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश : कमेटी करेगी जांच, पहले भी हो चुका है हादसा

दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट डेमो फ्लाइट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद वायुसेना ने कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है।

दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट एक डेमो उड़ान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर हुआ, जब शुक्रवार को दुबई समयानुसार दोपहर 2:10 बजे (भारतीय समयानुसार 3:40 बजे) विमान अचानक गिरकर आग की लपटों में घिर गया। धमाके के तुरंत बाद आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पायलट समय रहते खुद को सुरक्षित बाहर निकाल पाया या नहीं। घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी है।

यह तेजस जेट की दूसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने पर एक तेजस विमान क्रैश हो गया था।

Related posts

तैयारी : 3 जून को होगा जीबीसी-3 का आयोजन, देवरिया में करोड़ों के प्रोजेक्ट शुरू होंगे

Abhishek Kumar Rai

Viral Video प्रकरण में सहायक प्रशिक्षक अब्दुल अहद सस्पेंड : खेल निदेशक ने लिया एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

खुशखबरी : 20 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती करेगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने 6 महीने का लक्ष्य तय किया, पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

योगी कैबिनेट ने यूपी वाटर टूरिज्म एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स पॉलिसी 2023 को दी मंजूरी : प्रदेश में बढ़ेगा पर्यटन

Shweta Sharma

बड़ी खबर : लाखों कर्मचारियों को बोनस देगी योगी सरकार, इन्हें मिलेगा पूरा भुगतान

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बिहार बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!