खबरेंदेवरिया

एसडीएम सौरभ सिंह ने ली क्लास : UPSC Exam की तैयारी के दिए टिप्स, सिखाए टाइम मैनेजमेंट के गुर

Deoria News : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत (Mukhya Mantri Abhyudaya Yojana) राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया (Government Inter College Deoria- GIC Deoria) में संचालित यूपीएससी कक्षाओं के छात्रों को गाइडेंस देने के लिए उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह (SDM Sadar Saurabh Singh) पहुंचे। उन्होंने छात्रों को एकाग्र होकर सिविल परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शित किया। उन्होंने छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा किया।

सदर एसडीएम ने कहा, जरूरी नहीं है कि आईएएस बनने के लिये आपका पृष्ठभूमि मजबूत हो, बल्कि आईएएस बनने के लिये आपका मनोबल मजबूत होना आवश्यक है। परीक्षा में असफलता आपको नई दिशा दिखाती है, उससे टूटने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षा छोटी बड़ी नहीं होती, हर परीक्षा देकर अपनी तैयारी की तारतम्यता बनाये रखना आवश्यक है।

छात्रों के सिविल परीक्षा की तैयारी में टाइम मैनजेमेंट के बारे में पूछने पर अधिकारी ने बताया कि आप अपने जागने और सोने का समय निर्धारित कर अपनी तैयारी का टाइमटेबल बनाएं। उन्होंने कहा कि नींद पूरी होना अति आवश्यक है। क्योंकि स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मन का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के पीछे अपनी जिम्मेदारियों का मैनेजमेंट भी सीखना जरूरी है, जो आपके जीवन में अधिकारी बनने के पश्चात् भी काम आयेगा। छात्रों से वार्ता के क्रम में उन्होंने कहा कि आई.ए.एस./पी.सी.एस. बनने के लिये आवश्यक नहीं कि आपका एकेडमिक रिकॉर्ड बहुत अच्छा हो, आप आगे जाकर भी अपने दृढ़ इच्छाशक्ति के माध्यम से कोई भी परीक्षा पास कर सकते हैं।

इस अवसर पर अमृतलाल बिन्द (मुख्य राजस्व अधिकारी), पी.के. शर्मा (प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया), प्रवीण यादव (विषय विशेषज्ञ राजनीति शास्त्र), संजय मिश्र उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी के इस जिले ने 11880 कन्याओं का पूजन कर रचा इतिहास : जीरो वेस्ट इवेंट के साथ स्वच्छ त्योहार की नई परम्परा की हुई शुरुआत

Satyendra Kr Vishwakarma

IIT JEE Advanced Result 2022 जारी : मुंबई के आरके शिशिर बने टॉपर, 40700 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

Sunil Kumar Rai

DEORIA : देवरिया के 60 ग्राम पंचायतों में समूहों का गठन करेगी सीआरपी टीम, बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने किया रवाना

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में हर भवन पर लहराएगा तिरंगा : फहराए जाएंगे 5 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज

Shweta Sharma

जिलाधिकारी ने की मां आदि शक्ति की आराधना : देवरही माता मंदिर में तैयारियों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

स्कूल चलो अभियान : हर बच्चे को शिक्षा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने बनाया प्लान, अधिकारियों को सौंपी ये जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!