उत्तर प्रदेशखबरें

9 और 10 फरवरी को बंद रहेगा इमामबाड़ा : इस वजह से लिया गया फैसला

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा 9 और 10 फरवरी को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। बुधवार देर शाम जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के आदेश पर इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि पर्यटकों के आवागम से हुसैनाबाद ट्रस्ट के द्वारा कराया जा रहा कार्य बाधित हो रहा था। बता दें कि लखनऊ में 10 से 12 तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और 13 से 15 फरवरी तक जी- 20 की बैठक आयोजित होगी। इस दौरान देश के साथ- साथ विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे।

पर्यटकों के आने से कार्य हो रहा था बाधित

अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी 20 शिखर सम्मेलन में विदेशी मेहमानों का आगमन होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग लखनवी नजाकत को भी देखेंगे। यही वजह है कि बड़ा इमामबाड़ा की सुंदरता बढ़ाने के लिए रंगाई-पुताई के साथ पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है लेकिन पर्यटकों के आने से यहां का कार्य सुचारू ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसलिए 9 और 10 फरवरी तक उनके आने पर रोक लगाई गई है।

लखनवी नजाकत दिखाने का मौका

बता दें कि राजधानी की सभी ऐतिहासिक इमारतें सज-धज कर दीदार के लिए तैयार हैं। यह मेहमानों को दिखाया जाएगा जोकि अपनी ओर आकर्षित करेगा। वहीं सड़क किनारे पेड़ों पर फसाड लाइटें लगाई गई हैं। दीवारों पर वॉल पेंटिंग की जा रही है, जो पूरी तरह से लखनवी तहजीब को दर्शाती हैं। क्योंकि इस कार्यक्रम के जरिए यहां की नजाकत को दिखाने के साथ ही प्रदेश की संस्कृति को दर्शाने का सुनहरा मौका भी है। यही वजह है कि जगह- जगह पर फूल और गमले भी शहर के कोने-कोने में लगाए गए हैं।

Related posts

बुंदेलखंड में लगने वाले उद्योगों में नौकरी करने आएंगे दुनिया के लोग : सीएम योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में भवनों को ध्वस्त करने के लिए 10 अगस्त को होगी नीलामी, फर्म और ठेकेदार ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

आधार ने बिछड़े दिव्यांग को परिवार से मिलाया : 6 साल पहले हुआ लापता, नागपुर में ऐसे मिला सुराग

Sunil Kumar Rai

मौका : टेलरिंग शॉप शुरू कर घर बैठे कमाएं, सरकार दे रही अनुदान, जल्द करें आवेदन

Abhishek Kumar Rai

जल्द ठीक होगा देवरिया-पकड़ी मार्ग : खस्ताहाल सड़क देख हैरान हुए डीएम, मांगा अब तक के खर्च का रिकॉर्ड

Sunil Kumar Rai

हक की लड़ाई : मांगों को लेकर 100 दिन से धरना दे रहे पैन ओएसिस के निवासी, बेखौफ बिल्डर कर रहा मनमानी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!