उत्तर प्रदेशखबरें

अच्छी खबर : यूपी में किसानों को तत्काल मिलेगा विद्युत कनेक्शन, सीएम योगी का आदेश- रात में न हो कटौती

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे तक निरन्तर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय पर्वों एवं त्योहारों का है। प्रदेशवासी नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। विभिन्न स्थलों पर रामलीला आदि का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे समय में रात्रि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति आवश्यक है।

मुख्यमंत्री सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। सभी मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, एडीजी, बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए। उन्होंने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को प्रदेश में विद्युत संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति के सम्बन्ध में गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के विद्युत संयंत्रों को पर्याप्त कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सही बिल दिए जाएं

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, प्रत्येक उपभोक्ता बिजली के बिल का भुगतान करना चाहता है। त्रुटिपूर्ण विद्युत बिलों से उपभोक्ता परेशान होता है, जिससे विद्युत बिल का कलेक्शन प्रभावित होता है। गलत विद्युत बिलों के कारण उपभोक्ता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। एग्रीमेण्ट के अनुसार कार्य न करने वाली विद्युत बिलिंग एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसी एजेंसियों की सिक्योरिटी जब्त की जाए। उनके विरुद्ध एफआईआर कराने के साथ ही ब्लैक लिस्ट भी किया जाए।

एकमुश्त योजना लाई जाए

सीएम योगी ने विद्युत बिलों के सम्बन्ध में शीघ्र ही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर्स को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ग्रामीण इलाकों में 48 तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घण्टों में आवश्यक रूप से बदला जाए। बदले गए ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता भी परखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर्स की क्षमता वृद्धि के सम्बन्ध में पूर्व में लागू व्यवस्था को पुनः क्रियान्वित किया जाए।

किसानों को तत्काल मिले कनेक्शन

उन्होंने कहा कि किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी के सम्बन्ध में तत्काल प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। ट्यूबवेल के कनेक्शन समयबद्ध ढंग से प्रदान किए जाएं। जिस किसी किसान ने ट्यूबवेल के कनेक्शन के सम्बन्ध में भुगतान कर दिया है, उन्हें तत्काल विद्युत कनेक्शन प्रदान कर दिए जाएं। ऐसे मामलों को लम्बित न रखा जाए। सौभाग्य योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के विद्युत बिलों में गड़बड़ी के मामलों का तत्काल समाधान कराया जाए। मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगमों तथा केस्को के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विद्युत व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

कैबिनेट मंत्री करेंगे समीक्षा

उन्होंने सभी विद्युत वितरण निगमों को विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा लाइन लॉस को कम करने के निर्देश दिए। सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि बैठक में दिए गए आदेशों के सम्बन्ध में सभी विद्युत वितरण निगमों के प्रबन्ध निदेशक फीडर स्तर पर जवाबदेही तय कर कार्य करें। यूपीपीसीएल के चेयरमैन के स्तर पर प्रतिदिन इनकी समीक्षा विद्युत वितरण निगमवार होनी चाहिए। हर दूसरे दिन अपर मुख्य सचिव ऊर्जा इसकी प्रगति की समीक्षा करें तथा रिपोर्ट ऊर्जा मंत्री को उपलब्ध करायी जाए। ऊर्जा मंत्री प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक सिन्हा, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, यूपीपीसीएल के चेयरमैन एम देवराज, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम एवं पारेषण निगम के प्रबन्ध निदेशक पी गुरुप्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

लोकसभा उपचुनाव नतीजे : सीएम योगी ने इन्हें समर्पित की जीत, सूर्य प्रताप शाही और सुरेश खन्ना को दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

Ground Report : कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में नहीं हो रही धान की खरीद, पहाड़पुर क्रय केंद्र पर लगा ताला

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी बोले : बच्चों के लिए हर गांव में बनाए जा रहे खेल मैदान, स्पोर्ट्स कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने धमऊर सीएचसी का किया लोकार्पण : लोगों को मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : समाज को सशक्त बना रही सरकार, अयोध्या में 9 लाख दीयों से रोशन होगा प्रदेश, जानें सीएम ने और क्या कहा

Harindra Kumar Rai

414 करोड़ से सोनभद्र बनेगा ईको-टूरिज्म का हब : सीएम योगी ने किया 217 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!