खबरेंदेवरिया

देवरिया : युवक ने मुख्यमंत्री योगी से की सड़क पर मवेशी बांधने की शिकायत, पुलिस ने लिया एक्शन

Deoria News : पालतू मवेशियों और आवारा पशुओं के सड़कों पर खुले घूमने की घटना सामान्य है। लेकिन देवरिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर पालतू मवेशियों को बांधने की शिकायत एक निवासी ने यूपी पुलिस (UP Police), जिलाधिकारी देवरिया (DM Deoria), उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से की है।

देवरिया के बरहज से सटे पचौहां गांव के निवासी अभिषेक सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा लिखी है। उन्होंने लिखा है कि उनके गांव में लोग सड़क पर ही पालतू मवेशियों को बांध रहे हैं। इससे गांव के साथ-साथ बाहरी राहगीरों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।

प्रभारी निरीक्षक को मिली जिम्मेदारी

उन्होंने निवेदन करते हुए कहा है कि इन सभी लोगों से सड़क पर से मवेशी हटाने के आदेश दिए जाएं। यूपी पुलिस ने उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए देवरिया पुलिस को रेफर किया है। जानकारी के मुताबिक प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रभारी निरीक्षक, बरहज को निर्देशित किया गया है।

रोजाना हादसे होते हैं

देश में आवारा पशुओं, पालतू मवेशियों का सड़कों पर खुले घूमना आम बात है। इस वजह से रोजाना हादसे भी होते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने सड़कों से इन आवारा पशुओं और किसानों की फसल को बचाने के लिए 100 दिन की कार्ययोजना में इसे शामिल किया है।

गो-अभ्यारण्य की स्थापना हो
बीते दिनों सीएम ने कहा कि पशु स्वास्थ्य एवं पशु कल्याण को बढ़ावा देने के साथ ही पशुधन से प्राप्त होने वाले उत्पादों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि की जानी चाहिए। यह रोजगार सृजन और किसानों की आय वृद्धि में भी सहायक है। निराश्रित गो-आश्रय स्थलों को स्वावलम्बी बनाने के लिए अगले 100 दिनों में गो-अभ्यारण्य की स्थापना की जाए।

आश्रय स्थल तैयार हों

उन्होंने कहा कि अगले 100 दिन में पंचायतीराज विभाग एवं नगर विकास विभाग से समन्वय कर 50,000 निराश्रित गोवंश को आश्रय दिलाया जाए। 6 माह के भीतर 1,00,000 निराश्रित गोवंश के लिए व्यवस्थित आश्रय स्थल तैयार कराए जाएं।

Related posts

पीएम मोदी करेंगे 17वें भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित : देवरिया में इन स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण, जानें क्यों खास होगा ये सम्मेलन

Satyendra Kr Vishwakarma

एक्सीडेंट में हर घंटे 15 लोगों की मौत : जागरूकता के लिए शुरू हुआ अभियान, डीएम और एसपी ने की अपील

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस : कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

Rajeev Singh

देवरिया के सभी बॉर्डर सील : 17 केंद्रों पर होगा गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक चुनाव मतदान, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai

पीएम अजय योजना से बदलेगी वंचित वर्ग की तकदीर : विकास निगम के उपाध्यक्ष विश्वनाथ ने बताया कैसे आएंगे क्रांतिकारी बदलाव

Satyendra Kr Vishwakarma

मिलिए सीएम योगी के शहर गोरखपुर के झाड़ू बाबा से : गोरखनाथ मंदिर से मिली सफाई की प्रेरणा, पत्नी ने दिखाई राह

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!