खबरेंदेवरिया

DEORIA : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की, इन केंद्रों पर चल रहा वैक्सीनेशन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने कहा कि कोविड का खतरा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। हाल के दिनों में इसके बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पर्याप्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोविड-19 के विरुद्ध सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जनपद के सभी ब्लाकों के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड वैक्सीनेशन के लिए विशेष सत्र का नियमित रूप से आयोजन कर रहा है।

इस उम्र वर्ग को मिल रही डोज

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 12 से 14 वर्ष उम्र वर्ग के बच्चों को कोविड-19 से बचाव के लिए कोर्बेवेक्स की डोज लगाई जा रही है। इसकी दो खुराक के मध्य 28 दिन का अंतराल रहना आवश्यक है। ऐसे समस्त बच्चे जिनकी जन्म तिथि 15 मार्च 2010 से पहले है, वे कोर्बोवेक्स वैक्सीन से टीकाकरण के पात्र हैं। वर्ष 2005 से 2008 तक जन्मे बच्चों को पूर्व की भांति को वैक्सीन लगायी जा रही है। 60 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड-19 की दूसरी खुराक लेने के 9 माह अथवा 39 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात प्रिकॉशन डोज दिया जा रहा है।

इन केंद्रों पर चल रहा टीकाकरण

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों पर स्थित सामुदायिक-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला चिकित्सालय, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकियावा, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ आदि केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वैक्सीन लगायी जा रही है। इसके लिए कोविन पोर्टल पर अथवा सीधे केंद्र पर जाकर स्लॉट बुक कराकर वैक्सीन लगवायी जा सकती है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से कोविड वैक्सीन लगवाने का अनुरोध किया।

Related posts

यूपी : सीएम योगी ‘स्कूल चलो अभियान’ का करेंगे शुभारंभ, पूर्वांचल के इस जिले से होगा आगाज

Abhishek Kumar Rai

The Kashmir Files : ‘सत्य को तथ्य के साथ कहने से बनी ‘द कश्मीर फाइल्स,’ निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने बताया पूरा किस्सा

दुःखद : पंखे का प्लग लगाते वक्त करंट लगने से महिला की मौत, बच्ची भी झुलसी

Satyendra Kr Vishwakarma

एनपीजी की सिफारिश : बिहार, उत्तराखंड और नेपाल से कनेक्टिविटी के लिए यूपी में बनेंगे 3 हाईवे, जिम कॉर्बेट जाना होगा आसान

Abhishek Kumar Rai

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड : पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

बीएसए पर नाराज हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह : इस कृत्य को बताया अमानवीय, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!