खबरेंदेवरिया

Scholarship Application : छात्रवृत्ति के लिए जारी हुआ टाइम टेबल, शैक्षणिक संस्थानों को पूरी करनी होगी यह प्रक्रिया, जानें

Scholarship Application

Deoria News : जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सभी वर्गों के लिए समय-सारणी निर्गत कर दी गई है। यह https://scholarship.up.gov.in/ पोर्टल पर भी प्रदर्शित है।

प्रदेश में स्थित नवीन मान्यता प्राप्त संस्थाएं जो छात्रवृत्ति पोर्टल पर नाम जोड़ने एवं अन्य प्रक्रिया से वंचित रह गये हैं, वह संस्थाएं इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

ये काम करें संस्थाएं
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक से हार्डकॉपी एवं ऑनलाइन डाटा अग्रसारित कराकर जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया से पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षण संस्थाओं द्वारा शिक्षण संस्थान की मान्यता, परीक्षा संस्था से सम्बद्धता, संचालित किये जाने वाले पाठ्यक्रमों का नाम, अवधि, स्वीकृत सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णांक एफिलिएटिंग एजेन्सी / विश्वविद्यालय आदि का विवरण अपडेट करना होगा।

22 अगस्त तक लॉक कराएं
साथ ही मास्टर डाटा में अंकित किये गये विवरण तथा अपलोड किये गये अभिलेखों का सत्यापन सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य / प्राचार्य तथा संस्था से नामित छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से पूर्वदशम के लिए अन्तिम 16 अगस्त एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए अन्तिम तिथि 22 अगस्त तक प्रत्येक दशा में कोर्स मास्टर में समस्त औपचाकिताएं पूर्ण कर डिजीटली लॉक कर लें।

प्रक्रिया पूरा कराना सुनिश्चित करें
दशमोत्तर संस्था के प्राचार्य / छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी अपना डिजीटल सिग्नेचर सेव करते हुए डिजीटल सिग्नेचर जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया कार्यालय में पत्र के माध्यम से सत्यापित करा लें। इस तिथि समाप्ति में कुछ ही दिन बचें हैं। उन्होंने समस्त शिक्षण संस्थानों को अवगत कराया है कि निर्धारित तिथियों में सभी प्रक्रिया पूरा कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदारमणि त्रिपाठी की नवीं पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि : संगठन की मजबूत नींव रखने वाले नेता को किया नमन

Sunil Kumar Rai

सोहनाग धाम को दिया जाएगा पौराणिक स्वरूप : निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, वैदिक मंत्रोच्चार से की भगवान परशुराम की पूजा

Sunil Kumar Rai

रिपोर्ट : कोरोना काल में इन शहरों ने पर्यटकों को लुभाया, प्रीमियम और लक्जरी होटल बुकिंग 150 प्रतिशत बढ़ी

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम और एसपी ने विसर्जन स्थल पहुंच परखीं तैयारियां : बारिश में विशेष एहतियात बरतने का दिया आदेश, इमरजेंसी में डायल करें ये नंबर

Sunil Kumar Rai

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती : कुर्मी महासभा ने चौराहे का नाम बदलने की मांग की, विधायक तेजपाल नागर ने दिया आश्वासन

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में बड़ा हादसा : गोरखपुर ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रक, चालक और खलासी…

Rajeev Singh
error: Content is protected !!