खबरेंदेवरिया

बच्चों ने शानदार अभिनय से मन मोहा : 300 लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में रही राम नाम की धूम

Deoria News : अयोध्या में आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बीते दिन भारत विकास परिषद देवरिया शाखा ने “राम आएंगे” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र की गीतमाला एवं नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शहर के पंडित दीनदयाल न्यू कॉलोनी पार्क में महिला सदस्यों ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ राजेश बरनवाल, पूनम बरनवाल, देवरिया शाखा के अध्यक्ष श्री नितिन बरनवाल के द्वारा प्रभु श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला संयोजिका शिखा बरनवाल, प्रिया गोयल एवं उपाध्यक्ष शरद अग्रवाल ने करते हुए सर्वप्रथम गणेश वंदना के लिए श्रीमती पूनम मणि त्रिपाठी को आमंत्रित किया गया।

प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को गीतों के क्रम में पिरो के कुमारी श्री बरनवाल, हार्दिक बरनवाल, कुमारी प्रीति, पायल मरोदिया, नूपुर मरोदिया, अक्षिता, अक्षांश, अंशिका, नेहा, स्वाति बरनवाल अर्चि अग्रवाल,शरद अग्रवाल एवं श्री अरुण पाण्डेय ने समा बांधा।

कार्यक्रम के अगले चरण में हार्दिक बरनवाल, हर्षिल बरनवाल, श्रीनिका बरनवाल एवं अक्षांश राज ने प्रभुश्री राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं श्री हनुमान का रूप में मंच को सुशोभित किया, जिस पर अभिभूत होकर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी एवं नगर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने मंच पर चरण वंदन किया। दोनों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं भगवान राम के मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में श्री हनुमान चालीसा का पाठ पंडित दीनदयाल पार्क में उपस्थित लगभग 300 लोगों ने सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विष्णु कुमार गोयल, अशोक अग्रवाल, अखिलेंद्र शाही, अरुण बरनवाल, गौरव गोयल, अतुल बरनवाल, ऋषि वर्मा, अमित बरनवाल, डॉ मनीष तिवारी, आशीष कनोडिया, अनिल तिवारी, आशुतोष मरोदिया, पीयूष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, वासुसोनी, नवनीत अग्रवाल, योगी अरोड़ा, रीना अग्रवाल, राजेश गोयल, सुनील बरनवाल, पुरुषोत्तम मरोदिया, अजय शाही, अमित मोदनवाल, अवनीश बरनवाल तथा शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए।

Related posts

पराली जलाने की घटनाओं पर सैटेलाइट से निगरानी रख रही सरकार : उप कृषि निदेशक ने किसानों को किया आगाह, खेत में लगाई आग तो…

Abhishek Kumar Rai

क्या फिर टलेंगे यूपी में निकाय चुनाव ! हाईकोर्ट ने 4 दिन में OBC आयोग की रिपोर्ट अपलोड करने को कहा

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : योगी ने मुझे डॉक्टर से अपराधी बना दिया, नामांकन के बाद बोले डॉ कफील खान

Abhishek Kumar Rai

अब देश में बिकेंगे ‘भारत’ ब्रांड के खाद्य उत्पाद : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 100 मोबाइल वैन को किया रवाना, जानें कितनी होगी कीमत

Satyendra Kr Vishwakarma

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण भारत के विकास में जुड़ रहे हैं नए आयाम: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Harindra Kumar Rai

Deoria News : नर्तकी के प्यार में पागल सिरफिरे ने की आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या, 2 गिरफ्तार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!