अंतरराष्ट्रीयखबरें

Russia Ukraine War : मारियुपोल पर रूस के कब्जे से शांति प्रयासों को लगा झटका, यूक्रेन ने कहा – यह रेड लाइन साबित होगा

Ukraine : रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब भी जारी है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने मारियुपोल में हालात गंभीर और हृदय विदारक बताए और कहा कि वहां रूस के जारी हमले एक ‘‘लाल रेखा’’ साबित हो सकते हैं। इससे बातचीत के जरिए शांति पर पहुंचने के सभी प्रयास खत्म हो जाते हैं।

कुलेबा ने सीबीएस के ‘फेस द नेशन’ को बताया कि बंदरगाह शहर में मौजूद यूक्रेन की सेना के बाकी के कर्मियों और नागरिकों को असल में रूसी सेना ने घेर लिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियों का संघर्ष जारी है, लेकिन भारी विध्वंस के कारण अब शहर का कोई अस्तित्व नहीं बचा है।

लाल रेखा हो सकती है
कुलेबा ने कहा कि उनका देश शांति के लिए किसी राजनीतिक समाधान पर पहुंचने की उम्मीद के साथ हाल के हफ्तों में रूस के साथ ‘‘विशेषज्ञ स्तर’’ की वार्ता करता रहा है। लेकिन मारियुपोल की महत्ता बताते हुए उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की उस बात को दोहराया कि यूक्रेनी बलों का खात्मा शांति प्रयासों को रोकने वाली ‘‘लाल रेखा’’ हो सकती है।


पूरी तरह कब्जा नहीं है
यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहल ने कहा कि मारियुपोल में देश ने रूस से अभी तक हार नहीं मानी है और यूक्रेनी बल ‘‘अंत तक’’’ लड़ेंगे। शमिहल ने रविवार को एक अमेरिकी टेलीविजन पर पूर्वी शहर में बिना भोजन, पानी और बिजली के फंसे 1,00,000 यूक्रेनियों की मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि मारियुपोल के कुछ क्षेत्र अब भी यूक्रेन के कब्जे में हैं और रूस ने शहर पर पूरी तरह कब्जा नहीं जमाया है।

7 हफ्ते रही घेराबंदी
यूक्रेन का बंदरगाह शहर मारियुपोल 7 सप्ताह की घेराबंदी के बाद रूसी बलों के कब्जे में जाता दिख रहा है। काला सागर में अपने एक महत्वपूर्ण युद्धपोत के नष्ट होने और रूसी क्षेत्र में यूक्रेन के कथित आक्रमण के जवाब में रूस ने हमलों को तेज कर दिया है। रूसी सेना ने रविवार को एक विशाल इस्पात संयंत्र को नष्ट कर दिया, जो दक्षिणी यूक्रेन के शहर मारियुपोल में प्रतिरोध का आखिरी स्थान था।


हथियार डालने से किया इनकार
रूसी सेना ने मारियुपोल में तैनात यूक्रेनी बलों से कहा कि यदि वे अपने हथियार डाल देते हैं, तो उन्हें ‘‘जीवित रहने की गारंटी’’ दे दी जाएगी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के यह घोषणा की। हालांकि, यूक्रेन ने पूर्व की तरह ही एक बार फिर हथियार डालने से इनकार कर दिया है।

ढाल है ये शहर
यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहल ने एक चैनल से कहा, ‘‘हम इस युद्ध में जीत के लिए अंत तक लड़ाई लड़ेंगे। यूक्रेन कूटनीति के जरिये युद्ध को समाप्त करने को तैयार है, लेकिन हमारा इरादा आत्मसमर्पण का नहीं है।’’ यूक्रेन की उप रक्षामंत्री हन्ना मालयार ने मारियुपोल को ‘‘यूक्रेन की रक्षा करने वाली ढाल’’ के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि मारियुपोल पर रूस के हमले के बावजूद यूक्रेनी बल डटे हुए हैं।

Related posts

नोएडा : विहिप कार्यकर्ताओं को परेशान करना पड़ा भारी, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, संगठन ने की ये मांग

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया नगर पालिका में 30 गांव होंगे शामिल, विकास प्राधिकरण बनने की राह होगी आसान, देखें लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

प्रभारी मंत्री और डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी : शहर से सलेमपुर तक चला अभियान

Swapnil Yadav

पुलिस हिरासत में मौत : पीड़ित परिवार से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, प्रियंका गांधी बोलीं- रक्षक भक्षक बन चुके हैं

Sunil Kumar Rai

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : शहर के नामी मिष्ठान केंद्र पर हजारों का खोया और मिठाई नष्ट कराई, 48 बोरी दाल सीज किया

Rajeev Singh

यूपी के करोड़ों किसानों को सौगात : कैबिनेट ने मुफ्त बीज उपलब्ध कराने के लिए 3264 लाख रुपये की दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!