अन्यखबरें

अंग्रेजों पर राज करेगा भारतवंशी ! ब्रिटेन का पीएम बनने की दौड़ में ऋषि सुनक सबसे आगे, पढ़ें उनके बारे में

ऋषि सुनक

Rishi Sunak : भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। फिलहाल वह इस पद पर सबसे प्रबल दावेदार हैं। बोरिस जॉनसन के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने नए प्रधानमंत्री का चुनाव शुरू कर दिया है।

बोरिस जॉनसन कैबिनेट में वित्त मंत्री रहे ऋषि सुनक को पहले और दूसरे दौर की वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। यदि ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाते हैं, तो यह ब्रिटेन के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक दिन होगा। साथ ही भारतियों के लिए यह गर्व का पल होगा। जब कोई भारतीय मूल का व्यक्ति अंग्रेजों पर राज करेगा।

जानते हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बारे में –

  1. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे रहे 42 वर्ष के ऋषि सुनक भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद और कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य हैं।
  2. ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को साउथेम्प्टन, दक्षिणी इंग्लैंड में हुआ। उनके पिता का नाम यशवीर सुनक और माता का नाम उषा सुनक है। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं।
  3. ऋषि सुनक के दादा तत्कालीन ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत में पैदा हुए। बाद में पूर्वी अफ्रीका चले गए। वर्ष 1960 में वह अपने बच्चों के साथ यूनाइटेड किंगडम (यूके) चले गए।
  4. ऋषि सुनक की स्कूली शिक्षा हैम्पशायर के स्ट्राउड स्कूल से पूरी हुई और उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई विनचेस्टर कॉलेज से की। उसके बाद उन्होंने साउथेम्प्टन के एक होटल में वेटर की नौकरी की।
  5. ऋषि सुनक ने वर्ष 2001 में लिंकन कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। ऑक्सफोर्ड से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र और विश्वविद्यालय में रहते हुए कंजर्वेटिव अभियान मुख्यालय से इंटर्नशिप की।
  6. वर्ष 2001 में ऋषि सुनक पर (मिडिल क्लासेस: देयर राइज़ एंड स्प्रेल) नाम की बीबीसी डॉक्यूमेंट्री बनी। वर्ष 2006 में ऋषि सुनक ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री प्राप्त की।
  7. वर्ष 2006 में अपनी एमबीए की पढ़ाई के दौरान ऋषि सुनक ने इंफोसिस के प्रमुख एनआर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। आज उनकी दो बेटियां और एक बेटा है, बेटी का नाम अनुष्का और बेटे का नाम कृष्णा है।
  8. ऋषि सुनक ने वर्ष 2001 और 2004 के बीच एक प्रमुख वैश्विक निवेश बैंक और द चिल्ड्रन इन्वेस्टमेंट फंड मैनेजमेंट के लिए काम किया। सितंबर 2006 में वह इन कंपनी में शेयर होल्डर भी बन गए।
  9. ऋषि सुनक ने कटमरैन वेंचर्स के निदेशक के रूप में कार्य किया। जिसका स्वामित्व भारतीय व्यवसायी एनआर नारायण मूर्ति के पास है। सुनक ने कैलिफोर्निया और भारत की आईटी कंपनियों के साथ भी काम किया।
  10. बोरिस जॉनसन ने 42 वर्षीय ऋषि सुनक को अपनी पार्टी के लिए चुना और उन्हें फरवरी 2020 में अपनी पहली पूर्ण कैबिनेट में वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया। आज वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक हैं।

Related posts

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम और एसपी ने बरहज में 10 प्रकरणों का तुरंत किया निस्तारण, टीम भेज कर हटवाया अवैध कब्जा और अतिक्रमण

Sunil Kumar Rai

आईटीआई प्राचार्य को नोटिस : मुख्य विकास अधिकारी ने लिया एक्शन, यूपीपीसीएल को दी अगले महीने तक की टाइम लाइन

Rajeev Singh

जिले में रिसोर्स पर्सन के पदों पर होगी नियुक्ति : इन ट्रेड्स के अनुभवी लोगों को मिलेगा मौका, जानें शर्तें और होने वाली आय

Satyendra Kr Vishwakarma

लार ब्लॉक पर हुई क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक : प्रमुख और अध्यक्ष ने बीडीसी सदस्यों को दिया ये मंत्र

Swapnil Yadav

बेंगलुरु और दिल्ली सहित इन 4 शहरों में बनेगा उत्तर प्रदेश का नया अतिथि गृह : सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

देवरिया, कुशीनगर सहित 14 जिलों में ग्राम सड़क परियोजनाओं को लेकर योगी सरकार एक्टिव : जारी हुए करोड़ों रुपये, बना ये प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!