खबरेंदेवरिया

अगस्त तक पूरा होगा मगहरा-जमुआ सलेमपुर मार्ग का काम : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया निरीक्षण, दी डेडलाइन

Deoria News : सलेमपुर सांसद रविंदर कुशवाहा ने शनिवार को मगहरा- जमुआ सलेमपुर मार्ग का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर इस सड़क को आज से ही गड्डा मुक्त करें। उन्होंने ठेकदार को निर्देशित किया कि 31 अगस्त तक हर हाल मे ये सड़क बनकर जनता को सुपुर्द हो जाये।

दरअसल यह सड़क पिछले 7 साल से टूटी थी। खस्ताहाल सड़कों पर लोगों को आवागमन में भारी असुविधा होती थी, मिनटों का सफर घंटों में तय होता था। लेकिन सांसद रविंद्र कुशवाहा के अगस्त तक सड़क को तैयार कर जनता को सौंपने के आदेश से लोगों में खुशी है और उन्होंने सांसद को इसके लिए धन्यवाद दिया।

इस दौरान अजय दूबे वत्स, सत्यप्रकाश सिंह, राजेश शाह, अनिल ठाकुर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामपुर बुजुर्ग राधेश्याम सिंह, अजित सिंह, मुन्ना सिंह, सिंटू सिंह, विशाल सिंह, रामनारायण सिंह, प्रदीप राजभर, शैलेश गुप्ता, सुरज चौहान, सुरेन्द्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह, प्रेमशंकर सिंह आदि मौजूद रहे

संसदीय क्षेत्र सलेमपुर के अंतर्गत भाटपार रानी विधानसभा के बखरी से सिकटियां पेट्रोल पंप तक सड़क का निर्माण कार्य चालू है। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने बीते दिन बखरी पहुंचकर इसका स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अत्याधुनिक मशीन से निर्मित होने वाली यह जिले की पहली सड़क है, जिसका जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा।

Related posts

‘आज पूरी दुनिया आयुष के पीछे भाग रही’: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बोले सीएम, दिया ये संदेश

Pushpanjali Srivastava

सर्पदंश के बाद झाड़फूंक के बजाए जाएं अस्पताल : मिलेगा उचित उपचार, आकाशीय बिजली से ऐसे करें बचाव

Sunil Kumar Rai

आखिर कब होगी डीएम नेहा जैन के खिलाफ कार्रवाई? लोगों ने सरकार पर उठाए सवाल

Abhishek Kumar Rai

विदाई समारोह में भावुक हुए पूर्व सीडीओ रवींद्र कुमार : देवरियावासियों के लिए कही ये बात, डीएम ने सीख लेने की दी सलाह

Sunil Kumar Rai

Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति, मिले 64 फीसदी वोट

Abhishek Kumar Rai

प्रोजेक्ट्स पूरे होने में देरी पर डीएम सख्त : अधिशासी अभियंता निलंबित, जानें किन परियोजनाओं में हुआ विलंब

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!