खबरेंदेवरिया

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की विकास कार्यों की समीक्षा : विद्युत विभाग की लापरवाही पर जताई नाराजगी, दिए ये आदेश

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कृषि मंत्री ने शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने रिवैम्प योजना के अंतर्गत जर्जर एवं लटकते हुए तारों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर बदलने का निर्देश दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि योजना के तहत हो रहे कार्यों से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में हो रहे कार्यों का सत्यापन कर सके।

शाही ने कहा कि वर्कशाप से जाने वाले ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। ऐसे कुछ प्रकरण उनकी संज्ञान में आये हैं, जिसमें ट्रांसफॉर्मर बदलने के साथ ही उसी दिन पुनः खराब हो गए। उन्होंने वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग कार्य की नियमित निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर को ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घन्टे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घन्टे के भीतर अनिवार्य रूप से बदला जाए।

कृषि मंत्री ने आगामी 22 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण अभियान की भी समीक्षा की तथा इसे सफल बनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं आगामी 17 जुलाई से आरंभ होने वाले दस्तक अभियान के दृष्टिगत गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान एवं एंटी लार्वा दवाओं के छिड़काव का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी जल जमाव न होने दिया जाए एवं झाड़ियों की कटाई की जाए। कृषि मंत्री ने बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं एवं तटबंधों के विषय में भी जानकारी ली तथा तटबंधों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया।

सांसद सलेमपुर रविंदर कुशवाहा ने सड़कों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पिंडी-भागलपुर, मगहरा-सलेमपुर मार्ग, बेलडाड़-कठिनया मार्ग सहित विभिन्न मार्गों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद ने पिडरा पुल से भारी वाहनों का आवागमन न होने का मुद्दा उठाया। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने भी विभिन्न जन समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कृषि मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके दिए गए आदेशों का पालन किया जाएगा। समीक्षा बैठक में सीडीओ रविंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, सीआरओ रजनीश राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Deoria News : देवरिया में 7 किमी में निकली तिरंगा यात्रा, समूह की 600 से ज्यादा महिलाओं ने ली हिस्सेदारी

Abhishek Kumar Rai

BREAKING: 21 अक्टूबर से शुरू हो रही योगी सरकार की ओटीएस स्कीम, बिजली बिल के करोड़ों बकाएदारों को मिलेगी छूट, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

यूपी : राज्य का हर हॉस्पिटल आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आयोग्य योजना से जुड़ेगा, निवासियों को मिलेंगे ये लाभ

Sunil Kumar Rai

दुःखद : कुशीनगर के युवक की दुबई में हत्या, पाकिस्तान और बांग्लादेश के सहकर्मियों ने ली जान

Abhishek Kumar Rai

इच्छाशक्ति : देश में रोज तैयार हो रहा 50 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन साल में बिछेगा सड़कों का जाल

Abhishek Kumar Rai

झटका : गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से तोड़ा नाता, सोनिया गांधी को लिखा 5 पेज का खत, कहा- पार्टी पूरी तरह बर्बाद हो गई है

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!