खबरेंदेवरिया

पिपरा चंद्रभान गौशाला में कुव्यवस्था पर भड़के सीडीओ : ग्राम सचिव को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, दो से मांगा जवाब

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने वृहद गौसंरक्षण केन्द्र पिपरा चन्द्रभान, देवरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया एवं ब्लाक प्रमुख, देवरिया सदर उपस्थित थे।

निरीक्षण में गौशाला में काफी गन्दगी पायी गयी। गोबर समय-समय पर नहीं हटाया जा रहा है, जिसके कारण पशुओं के खुर से गोबर इधर-उधर बिखरा हुआ मिला। निरीक्षण में पाया गया कि इस गौ-संरक्षण केन्द्र में लगभग 40 प्रतिशत गोवंश की ईयर टैगिंग नहीं हुई है, जिसे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया को तत्काल कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस गौ-संरक्षण केन्द्र में गोवंशों को खिलाने के लिए हरे चारे की उपलब्धता ठीक नहीं मिली।

मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि गौ-सरंक्षण केन्द्र में हरे चारे की मशीन लगी है, परन्तु विद्युत व्यवस्था सही न होने के कारण हरे चारे काटने की मशीन बन्द पड़ी है। गौ-संरक्षण केन्द्र में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं है, जिसे तत्काल ठीक कराये जाने के आदेश मुख्य विकास अधिकारी ने दिये। खण्ड विकास अधिकारी, देवरिया सदर एवं पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया सदर को निर्देशित किया गया कि संयुक्त रूप से उपरोक्त कमियों को 02 दिन के अन्दर करायें।

खण्ड विकास अधिकारी, देवरिया सदर को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त लापरवाही के लिए संबंधित ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करते हुए आख्या प्रेषित करें। साथ ही उपरोक्त लापरवाही के लिए खण्ड विकास अधिकारी, देवरिया सदर एवं पशु चिकित्साधिकारी सदर को 03 दिन के अन्दर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

Related posts

देवरिया के 5126 कृषकों को मिली करोड़ों की क्षतिपूर्ति : इस सीजन के लिए 31 दिसंबर तक कराना होगा फसल बीमा

Harindra Kumar Rai

चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस : देवरिया भाजपा ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा

Laxmi Srivastava

Deoria News : देवरिया में किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

Abhishek Kumar Rai

बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त करना सम्भव नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

निजी भूमि पर बन रहा कब्रिस्तान : पीड़ित ने समाधान दिवस में लगाई गुहार, डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

डीएम की पहल पर बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के दो अफसरों पर कार्रवाई : एक प्रबंधक निलंबित, जानें पूरा प्रकरण

Rajeev Singh
error: Content is protected !!