खबरेंदेवरिया

देवरिया के 5126 कृषकों को मिली करोड़ों की क्षतिपूर्ति : इस सीजन के लिए 31 दिसंबर तक कराना होगा फसल बीमा

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने बताया है कि जनपद में रबी वर्ष 2021-22 में कुल 5126 कृषकों को 12232571.32 रुपये धनराशि की बीमा क्षतिपूर्ति प्राप्त हुई है। जनपद में विगत रबी वर्ष में 33187 कृषकों ने बीमा कराया था। विगत रबी के अन्तिम में जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा / अतिवृष्टि होने के कारण फसलों को नुकसान हुआ था।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों के पश्चात कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों से सर्वेक्षण का कार्य कराया गया, जिसमें फसलों के क्षति की पुष्टि हुई। इस क्षति की सूचना से उच्च स्तर पर अवगत कराया गया। जिस क्रम में जनपद में 5126 कृषकों को 12232571.32 रुपये धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में प्राप्त हुई है।

चालू रबी वर्ष 2022-23 में फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2022 निर्धारित है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana – PMFBY) सभी किसानों के लिये स्वैच्छिक है। जनपद देवरिया में प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए एग्रीकल्चर इन्शोरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया नामित है। अधिसूचित फसल गेहूं के लिए कृषकों को देय प्रीमियम बीमित राशि का 1.50 प्रतिशत है।

“प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसानों के लिये स्वैच्छिक कर दी गयी है। फसली ऋण लेने वाले ऋणी किसान यदि अपनी फसलों का बीमा नहीं कराना चाहते हैं, तो बैंक शाखा स्तर पर जहां से उनको फसली ऋण की सुविधा प्राप्त हुयी है, वहां 24 दिसंबर 2022 तक लिखित रूप से अवगत करा दें। अन्यथा किसान के खाते से बैंक प्रीमियम अनिवार्य रूप से काट लेगा।”

जो कृषक गैर ऋणी है, फसल बीमा कराना चाहते हैं, वह नजदीकी जन सेवा केन्द्र से सम्पर्क कर बीमा करा सकते हैं। फसल नुकसान की स्थिति में कम्पनी के टोल फ्री नम्बर- 1800 889 6868 एवं सम्बन्धित बैंक, कृषि विभाग एवं क्राप इन्श्योरेन्स ऐप के माध्यम से 72 घण्टे के अन्दर फसल नुकसान की सूचना बीमा कम्पनी को पंजीकृत करा दें।

Related posts

DEORIA BREAKING : जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 20 अधिकारियों पर कार्रवाई, 3 थानाध्यक्षों पर गिरी गाज, डीएम ने दी ये चेतावनी

Harindra Kumar Rai

रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया ने रक्तदान कर मनाया गणतंत्र दिवस : लोगों से की ब्लड डोनेट करने की अपील

Abhishek Kumar Rai

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा : आरपीएफ ने एक महीने में 365 संदिग्धों से 322 मामले सुलझाए, यात्रियों की चोरी करोड़ों की संपत्ति बरामद

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : कमेटी ने कान्हा गौशाला में भ्रष्टाचार का किया खुलासा, संस्था ब्लैक लिस्ट होगी और अफसरों पर गिरेगी गाज

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : पंजाब में पड़ोसियों को फंसाने के लिए देवरिया में की हत्या, पुलिस ने चिउरहां गांव मर्डर मिस्ट्री सुलझाई

Sunil Kumar Rai

इन वर्ग के बच्चों के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन की तिथियां तय : यहां करें ऑनलाइन आवेदन

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!