खबरेंदेवरिया

सिधुवा डबल मर्डर केस : देवरिया में चाचा-भतीजा दोहरे हत्याकांड में 11 पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने बरती सख्ती

Deoria News : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र (Rampur Karkhana Thana Area) के सिधुवा गांव में दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से सोमवार को पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो रही है।

दोनों तरफ से दर्ज हुआ मुकदमा

सिधुवा गांव में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड प्रकरण में मृतक रोज मोहम्मद की पत्नी की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जबकि दूसरे मृतक सलमान की मां साहिबा की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नाबालिग हैं

दोनों तरफ से मामला दर्ज कराने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने सोमवार को सलमान की हत्या के आरोप में उसकी चाची सहित 3 को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चाचा रोज मोहब्बत की हत्या के आरोप में सलमान की मां साहिबा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य आरोपी नाबालिग हैं।

चाकू मार कर ली जान

बताते चलें कि जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र (Rampur Karkhana thana) में बारिश का पानी निकालने को लेकर चाचा और भतीजे में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ने एक दूसरे को चाकू घोंप कर जान ले ली। खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (IPS Sankalp Sharma) भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। परिजनों ने दोनों मृतकों को एक ही कब्रिस्तान में अगल बगल में दफन कर दिया।

बारिश का पानी निकालने को लेकर हुई चाकूबाजी

घटना रविवार की दोपहर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधुवा गांव की है। दरअसल रविवार को भारी बारिश के बाद सिधुवा गांव निवासी सलमान अपने दरवाजे पर जमा बारिश के पानी को निकाल रहा था। सलमान के मकान से सटे उसके चाचा रोज मोहम्मद का घर है। उन्होंने सलमान का विरोध किया।

मृत घोषित किया

इससे दोनों के बीच पहले मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मारपीट होने लगी। क्रोधित चाचा- भतीजे ने एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के परिजन तुरंत उन्हें लेकर डुमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद एक ही वाहन से दोनों शवों को गांव पहुंचाया गया। 2 शवों के पहुंचते ही गांव में मातम मच गया।

Related posts

निरीक्षण : जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शहर के 6 आंगनवाड़ी केन्द्रों का जाना हाल, कहीं बच्चे कम तो कुछ केंद्र मिले बंद, हुई ये कार्रवाई

Harindra Kumar Rai

मुख्य सचिव का आदेश : रोज एक घंटे जनसुनवाई करेंगे अफसर, बदलेगा काम करने का तरीका, जानें

Sunil Kumar Rai

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से होगी यूपी पर्यटन की भी ब्रांडिंग : गोरखपुर आने वाले खिलाड़ी इन स्थलों का करेंगे दर्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

जिलाधिकारी ने बालगृह के बच्चों को वितरित की गर्म जैकेट : सुविधाओं का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

IIT JEE Advanced Result 2022 जारी : मुंबई के आरके शिशिर बने टॉपर, 40700 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में शिक्षक की करतूत : छठीं की छात्रा से छेड़खानी और मारपीट की, बीएसए ने किया सस्पेंड, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!