खबरेंदेवरिया

सलेमपुर में निकाली गई भव्य राम नाम शोभा यात्रा : सांसद रविंदर कुशवाहा और मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने गाया कीर्तन

Deoria News : सलेमपुर के पुरैना में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की शोभायात्रा पुरैना हनुमान मन्दिर से सलेमपुर तक भव्य निकाली गयी। कार्यक्रम का नेतृत्व केदार दूबे ने किया। हनुमान मंदिर पर राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और सांसद रविन्दर कुशवाहा ने भजन कीर्तन भी गाया।

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश के साथ में भी जश्न का माहौल है। इस दिन को दीपावली और रामनवमी की तरह मनाया जा रहा है। झंडा, बैनर एवं रामधुन से पूरा देश राममय हो गया है।

सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद दिव्य और अलौकिक राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि मंदिर निर्माण के साक्षी बने हैं। उन्होंने ने सभी हिन्दू जनमानस से 22 जनवरी को मंदिर और घर को सजा कर दीपोत्सव मनाने की अपील की।

शोभायात्रा का स्वागत पिपरा भानमति, मनिहारी में अनूप उपाध्याय के नेतृत्व में, महदहा, जमुआ, कोतवाली सलेमपुर, सोहनाग मोड़, बस स्टैंड पर किया गया।

कार्यक्रम में अमरेश सिंह बबलू, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अजय दूबे वत्स, अनूप उपाध्याय, रविशंकर मिश्र, राजाराम दूबे, अजय सिंह, जितेन्द्र सिंह, अमित सिंह, नागेन्द्र गुप्ता, श्रीचन्द्र दूबे, अमरदत्त यादव, अशोक तिवारी, पुनीत यादव, अवधेश मद्देशिया, इन्द्रजित मौर्या, सलटू पाण्डेय, अजीत सिंह, लल्लन सिंह, उमाकांत मिश्रा, विनय पाण्डेय, बृजेश कुशवाहा, नवनाथ पाण्डेय, दीपक श्रीवास्तव, दीपक सिंह, कुंदन सिंह, रंगोली दूबे, अशोक कुशवाहा, सुनील स्नेही आदि मौजूद रहे।

Related posts

यूपी : बिजली कटौती से निपटने के लिए बना मास्टर प्लान, गांवों में कलेक्शन सेंटर बनाएगी योगी सरकार, जानें पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

डीएम जेपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने मनाई देव दीपावली : हजारों दियों से जगमग हुआ आरती घाट, देखें VIDEO

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Chunav Deoria : उम्मीदवारों के लिए चुनाव की खर्च सीमा तय, जानें किस पद के लिए कितनी छूट

Sunil Kumar Rai

देवरिया जिला एकीकरण समिति ने डेढ़ दर्जन विशिष्ट लोगों को दिया सम्मान : इन क्षेत्रों में किया बेहतरीन काम

Swapnil Yadav

सड़क और सेतु के निर्माण पर 21159 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार : 21696 किमी लंबे ग्रामीण मार्ग हुए तैयार

Laxmi Srivastava

जन स्वाभिमान दिवस में राजग ने दिखाई ताकत : गृह मंत्री अमित शाह ने दिलाई शपथ, मोदी को फिर पीएम बनाने…

Rajeev Singh
error: Content is protected !!