खबरेंदेवरिया

Deoria News : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह बोले- सिर्फ भाजपा अपनी जिम्मेदारियों को समझती है

Deoria News : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जन्म दिवस 6 जुलाई तक भाजपा की तरफ से चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार को कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों में पौधे लगाए।   

औरा चौरी में कटहल, आम, श्रीफल के पौधे कार्यकर्ताओं के साथ लगाने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि पार्टी के विचारक और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुयी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने सामाजिक दायित्व को भी बखूबी समझती है। यह वृक्षारोपण अभियान बूथ स्तर तक मुखर्जी के जन्म दिवस 6 जूलाई तक चलेगा। भाजपा हमेशा राजनीति में रहते हुए भी अपने सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए आगे बढ़कर काम करती रही है। रोना महामारी के दौरान देशभर ने इसे अच्छी तरह से जान भी लिया है।

संरक्षण की जिम्मेदारी उठा रहा है

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सेवा ही संगठन के तहत रक्त दान, ऑक्सीजन और राशन किट के साथ कई तरह की जनसेवा अभियान शुरुआत कोरोना के समय की। उन्होंने कहा, सृष्टि सही तरह से चले इसके लिए पर्यावरण का ठीक रहना बहुत जरुरी है और इसका एक माध्यम वृक्षारोपण है। वृक्षारोपण करने के बाद हमें कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे लगाए गए पेड़-पौधे ज्यादा से ज्यादा जिंदा रहें। इसके लिए हमें जिम्मेदारी लेनी होगी। इसलिये एक लगाये पौधे को एक कार्यकर्ता गोद ले रहा है और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी उठा रहा है।                           

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी तेज बहादुर पाल, मीडिया सम्पर्क प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री मारकंडेय गिरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर, राहुल कुमार, संतोष चौरसिया, जितेंन्द्र तिवारी, शमसुद्दीन अहमद, जितेंन्द्र तिवारी, रामप्यारे डॉक्टर, पुनीत सिंह, शुभम मणि त्रिपाठी, यशवंत शाही आदि मौजूद रहे।

Related posts

नशामुक्त भारत अभियान : डीएम ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कराई प्रतिज्ञा, लोगों से की यह अपील

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने जाना निर्माण कार्यों का हाल : मिली ये खामियां, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Harindra Kumar Rai

‘मैं निःशब्द हूं’ अभियान से सरकार को जगाएगी रालोद : अनदेखी हुई तो पूरे प्रदेश में होगा प्रदर्शन

Rajeev Singh

नौकरी : 25 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, स्नातक पास युवाओं की बंपर भर्ती करेंगी ये कंपनियां

Sunil Kumar Rai

अंबेडकर जयंती पर ग्रेटर नोएडा में जुटे अधिवक्ता : विश्व हिन्दू परिषद की संगोष्ठी में उठा धर्मांतरण का मुद्दा

Rajeev Singh

12 नवंबर को लगेगी लोक अदालत : साल के अंतिम आयोजन में सुलझाए जाएंगे वाद, हुई तैयारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!