उत्तर प्रदेशखबरें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले दें ध्यान : बुधवार को यातायात रहेगा बाधित

Lucknow News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को बुधवार के दिन असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि सुबह 10 बजे से लेकर 2.45 बजे तक 30-30 मिनट के अंतराल पर यातायात बाधित रहेगा। यानी इस दौरान वाहनों को आने जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में 400 KV लखनऊ-कानपुर विद्युत पारेषण लाइन के कारण अवरोध उत्पन्न हो रहा है, जिसके चलते 400 KV लखनऊ-कानपुर विद्युत पारेषण लाइन के डायवर्जन का कार्य किया जाना है।

जानिए कितने बजे तक यातायात रहेगा बाधित

यूपीडा के मुख्य महाप्रबंधक (सिविल) ने बताया गया कि चैनेज किमी0 253:500, 253:600 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव जिले के नवाबदग्रांट गांव के पास 400 केवी लखनऊ-कानपुर विद्युत पारेषण लाइन के डायवर्जन किया जाएगा। यह कार्य बुधवार सुबह 10 बजे से 2.45 बजे के मध्य किया जाएगा। इसलिए (सुबह 10.00 बजे से 10.15, 10.45 से 11.00, 11.30 से 11.45 तथा दोपहर 12.15 बजे से 12.30, 1.00 से 1.15, 1.45 से 2.00 बजे तथा 2.30 से 2.45 बजे तक) 30-30 मिनट के अन्तराल पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों का आवागमन बंद रहेगा।

हजारों वाहनों का होता है आवागमन

गौरतलब है कि, यात्री लखनऊ से दिल्ली तक का सफर तय करते हैं। क्योंकि इस एक्सप्रेस वे के जरिए उनकी यात्रा में समय की बचत भी होती है। इसके अलावा किसी भी तरह का जाम भी नहीं मिलता है। आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली जाने के लिए लोग सफर करते हैं। वहीं रास्ता अच्छा होने की वजह से लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस वे पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है।

Related posts

SP Candidates list released : सपा ने 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देवरिया सदर से पिंटू सैंथवार और बरहज से विजय रावत को उम्मीदवार बनाया

Sunil Kumar Rai

यूपी : 16 हजार से ज्यादा मदरसों में राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य हुआ, सरकार ने भेजा शासनादेश

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : महीने के तीसरे बुधवार को होगा किसान दिवस का आयोजन, डीएम करेंगे अध्यक्षता

Sunil Kumar Rai

Shinzo Abe Shot : शिंजो आबे का गोली लगने से निधन, हर भारतीय का दिल उदास, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

Abhishek Kumar Rai

Russia Ukraine War : यूक्रेन से 33 लाख लोगों ने किया पलायन, रूस के हजारों सैनिक शहीद हुए, पढ़ें पूरी खबर

Abhishek Kumar Rai

सरकार पर सपा का हमला : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे की क्वालिटी पर उठाए सवाल, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!