खबरेंदेवरिया

चिंताजनक : प्रसव के मामले में पिछड़ा देवरिया, अस्पतालों में हो रही सिर्फ 52 फीसदी डिलीवरी, डीएम ने तय किए लक्ष्य

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक धनवंतरी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रसव में पिछड़ा जिला
जिलाधिकारी ने जनपद में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। जनपद में कुल 52.70 प्रतिशत प्रसव ही अस्पतालों में हो रहे हैं जो कि राज्य की औसत 62.11 प्रतिशत से काफी कम है। अगस्त माह में भलुअनी में सर्वाधिक 376 संस्थागत प्रसव दर्ज किया गया। डीएम ने सी-सेक्शन डिलीवरी बढ़ाने का भी निर्देश दिया।

वेतन रोका और फटकार लगाई
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कैम्प लगाकर लोगों की जांच करने में लापरवाही बरतने पर तरकुलवा के एमओआईसी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। टीबी उन्मूलन में खराब प्रदर्शन करने पर देसही देवरिया के एमओआईसी को फटकार लगाई।

रजिस्टर किया गया है
जनवरी से अगस्त माह तक जनपद में कुल 27,817 लोगों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। इनमें से 25,126 जन्म पंजीकरण किया गया है तथा 2691 लोगों को मृत्यु की वजह से अपंजीकृत किया गया है।

ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस (महिला) डॉ अल्पना रानी गुप्ता, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ संजय चन्द्र, डॉ बीपी सिंह, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्ण कांत राय, डब्लूएचओ के डॉ अंकुर सांगवान सहित विभिन्न एमओआईसी एवं अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

DEORIA BREAKING : सलेमपुर, भटनी और भाटपाररानी में सुधरेगी सड़कों की हालत, बनेंगे नए रोड, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने दी जानकारी

Harindra Kumar Rai

UP Election 2022 : योगी सरकार ने इस तरह पूरे किए अन्नदाता के सपने, पूर्वांचल को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें खास रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : फोर लेन होगा देवरिया-कसया रोड, कुशीनगर पहुंचना होगा आसान, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : गुरुग्राम से बिहार तस्करी हो रही लाखों की शराब जब्त, पुलिस ने तस्कर को पकड़ा

Sunil Kumar Rai

नगउर विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर नाराज डीएम : बंद मिला शौचालय, प्रधानाध्यापिका सहित 3 गायब शिक्षिकाओं से जवाब तलब

Abhishek Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पीएम आवास योजना की राशि बढ़ाने की मांग की : सदन में उठाया मुद्दा, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!