खबरेंदेवरिया

देवरिया में 136 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद : इन किसानों को मिलेगी प्राथमिकता, इस वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में धान खरीद की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने धान खरीद वर्ष 2023-24 की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से धान खरीद प्रारंभ होगी। इस वर्ष सामान्य प्रजाति के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,183 रुपये निर्धारित किया गया है। जनपद में डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य हासिल करने के लिए 136 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 136 धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इनमें से 110 केंद्रों की जियो टैगिंग हो चुकी है। जनपद में डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से खाद्य विभाग 67500 मीट्रिक टन, पीसीएफ 42,000 मीट्रिक टन, यूपीएसएस 9500 मीट्रिक टन, पीसीयू 27,000 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम तथा मंडी समिति दो-दो हजार मीट्रिक टन धान की खरीद करेंगी।

डीएम ने धान खरीद से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण क्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद में 206 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 66 छलना, 102 नमी मापक यंत्र, 104 पावर डस्टर और 85 पंखे उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को समस्त उपकरणों को एक नवंबर से पूर्व क्रय केंद्रों पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने खरीद प्रारंभ होने से पूर्व समस्त केंद्रों पर जूट के बोरे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्लास्टिक के बोरों का उपयोग नहीं किया जाए। जनपद में 3650 गांठ जूट के बोरे उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि क्रय केंद्र पर अपना धान बेचने के लिए किसानों को https://fcs.up.gov.in/ पर अथवा मोबाइल एप यूपी किसान मित्र पर अपना पंजीकरण करा सकते है। किसान इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से किसान अपना पंजीकरण कराने के साथ ही जमीन के रकबे का सत्यापन भी कर सकेंगे। साथ ही अपनी भुगतान की मौजूदा स्थिति की प्रगति भी जान सकेंगे।

सरकार ने किसानों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है। किसान किसी भी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में उक्त टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अभी तक धान विक्रय हेतु 1,046 कृषकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। डीएम ने किसानों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के पर्याप्त इंतजाम एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए। क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। धान खरीद में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए। क्रय केंद्र पर आने वाले प्रत्येक किसान का धान खरीदा जाए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुलभ आनंद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

DEORIA : सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने देवरिया में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को दिलाई शपथ  

Sunil Kumar Rai

यूपी में सभी शिक्षक भर्ती आयोग होंगे एकीकृत : सिर्फ एक कमीशन करेगा सभी रिक्रूटमेंट, कराएगा UPTET

Abhishek Kumar Rai

लखनऊ : पुलिस और बांग्लादेशी डकैतों की मुठभेड़ में सरगना मारा गया, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

Harindra Kumar Rai

महाकुंभ-2025 को लेकर एक्शन में योगी सरकार : जल्द जारी होगी थीम और लोगो, जानें क्या हो रही तैयारी

Rajeev Singh

देवरिया में गठित होंगे 10000 एफपीओ : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने हर गांव का तय किया टारगेट, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

गीता प्रेस आने वाले पहले पीएम होंगे मोदी : आज करेंगे शताब्दी वर्ष समारोह का समापन, गोरखपुर मंडल को देंगे योजनाओं का तोहफा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!