खबरेंशिक्षा

आईएमएस-डीआईए में ओरियंटेशन का आयोजन : एक्सपर्ट्स ने दिए छात्रों को ये टिप्स

Noida News : आईएमएस डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी (डीआईए) में छात्रों के लिए ओरियंटेशन का आयोजन हुआ।

सोमवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिजाईन इंडस्ट्री के एक्सपर्ट जुबिनव चड्ढा, डॉ. अनिंदिता रॉय, गौरव गुप्ता एवं अंबर परिदी सहाय ने डिजाइन के क्षेत्र में अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया। वहीं कार्यक्रम के डीआईए की निदेशिका डॉ. अनुराधा मोदक के साथ संस्थान के शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान अपने विचार प्रकट करते हुए डॉ. अनुराधा ने छात्रों से रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्थान छात्र के जीवन में फाउंडिंग स्टोन की तरह है। आप संस्थान में नियमित अध्ययन के दौरान अर्जित थ्योरी एवं प्रायोगिक ज्ञान, समय प्रबंधन एवं निरंतर प्रयास कर सफलता की बुलंदी छू सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को उनके प्रोफेशनल दायित्व की शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि “ हम सभी यह शपथ लेते हैं कि हम अपने-अपने हुनर के अनुसार राष्ट्र एवं समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

डॉ. अनिंदिता रॉय ने छात्रों को बताया कि डिजाइन जन-जन के लिए होता है। उन्होंने कहा कि सीखने के लिए एक अच्छे माहौल का होना जरूरी है, आप कहीं भी, कभी भी, कुछ भी सीख सकते हैं।

सफलता के लिए हमें हर तरह ही चुनौतियों एवं जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर हमें जीवन में चुनौतियां नहीं मिलेगा तो हम सक्रिय नही रह पायेंगे।

Related posts

देवरिया : भाजपा ने जेपी नड्डा को भेजा धन्यवाद पत्र, जिलाध्यक्ष ने किया पोस्ट

Abhishek Kumar Rai

Farmers Protest : 25 मई को यमुना प्राधिकरण का घेराव करेंगे हजारों किसान, अफसरों की संपत्ति की जांच की उठी मांग

Abhishek Kumar Rai

Ghaziabad-Kanpur Greenfield Expressway से जुड़ी बड़ी खबर : दोनों शहरों की दूरी 3 घंटे में होगी तय, इन 9 जिलों की बदलेगी तस्वीर

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सलेमपुर भाजपा दो दिन करेगी खास कार्यक्रमों का आयोजन, पार्टी की जीत के लिए बनी योजना

Rajeev Singh

देवरिया में दम तोड़ रही यह योजना : नाराज सीडीओ ने सचिवों पर की कार्रवाई, अन्य को चेतावनी

Swapnil Yadav

Deoria News : देवरिया के हर ब्लॉक में 10-10 विद्यालयों का होगा कायाकल्प, डीएम ने सभी बीईओ को दी एक महीने की डेडलाइन

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!