खबरेंदेवरिया

देवरिया : कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता और आम लोगों ने लिया बूस्टर डोज, डीएम ने नागरिकों से की यह अपील

-कलेक्ट्रेट परिसर में कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने के लिए आयोजित हुआ विशेष कैम्प

-आयोजित कैम्प में वैक्सीनेशन के साथ साथ बनाये जा रहे है आयुष्मान कार्ड

Deoria News :  जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिये विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में 18 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ता, कर्मचारी व आम नागरिकों ने बूस्टर डोज लगवाया।

निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है

जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के लिए अब 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में लगे कैम्प में लोग स्लॉट बुक कराने के साथ ही आधार कार्ड लेकर सीधे आ सकते हैं। उपलब्धता के आधार पर उन्हें वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी।

आयुष्मान कार्ड कैंप भी लगा है

उन्होंने बताया कि परिसर में ही आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी कैम्प का आयोजन किया गया है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले नागरिक अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनवा सकते हैं।

30 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान

डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार 30 सितंबर तक समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन कर रही है। कोविन पोर्टल पर अपना स्लॉट बुक कर निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों पर अपनी सुविधानुसार निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं।

सभी कराएं टीकाकरण

उन्होंने बताया कि वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त होने के 6 माह अथवा 26 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात ही प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज के लिए पहली एवं दूसरी खुराक में प्रदान की गई वैक्सीन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य वैक्सीन को लगवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से कोविड टीकाकरण कराने की अपील की।

Related posts

ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलटने से कानपुर में 26 की मौत : पूरी रात होता रहा पोस्टमार्टम, मुंडन करा कर वापस लौटते वक्त हुआ हादसा, थाना प्रभारी सस्पेंड

Sunil Kumar Rai

दलहन और तिलहन फसलों की खेती पर विशेष ध्यान दें किसान: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : डीएम ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, सभी निकाय में फॉगिंग कराने के आदेश

Sunil Kumar Rai

मनरेगा में लापरवाही बरतने वाले सचिव और सहायक से होगी वसूली : जांच में सीडीओ को मिलीं कमियां

Swapnil Yadav

गुंडा एक्ट के तहत देवरिया में 3 लोग जिला बदर : आपराधिक तत्वों पर सख्ती बरत रहा प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

अवैध अतिक्रमण का शिकार रामपुर कारखाना डायट : मूकदर्शक बने रहे प्राचार्य, सीडीओ ने की कार्रवाई

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!