खबरेंराष्ट्रीय

लापरवाही : इमरजेंसी फ्रीक्वेंसी पर आपत्तिजनक बातें कर रहे थे इंडिगो एयरलाइंस के 7 पायलट, जानें फिर क्या हुआ

New Delhi : एक नाटकीय घटनाक्रम में एअरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo Airline) के कम से कम 7 पायलट आपात संचार के लिए उपयोग की जाने वाली ‘फ्रीक्वेंसी’ पर वेतन से जुड़े मुद्दों पर कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पाए गए हैं। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।


जानकारी के मुताबिक इन सभी पायलट को कम वेतन के मुद्दे पर ‘‘121.5 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी’’ पर आपत्तिजनक भाषा में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए पाया गया। बताते चलें कि इस ‘फ्रीक्वेंसी’ का उपयोग विमान के मुसीबत में होने पर इमरजेंसी कम्यूनिकेशन के लिए किया जाता है।

बयान नहीं आया है
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जांच शुरू की है। हालांकि, इंडिगो का अभी तक इस विषय पर कोई बयान नहीं आया है। आपात संचार के लिए उपयोग की जाने वाली 21.5 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी की वायु यातायात नियंत्रक अनिवार्य रूप से निगरानी करते हैं।

निलंबित कर दिया था
हालांकि, विभिन्न विमानों के पायलट के बीच हवाई क्षेत्र में संचार के लिए ‘‘123.45 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी’’ का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी निगरानी हवाई यातायात नियंत्रक नहीं करते हैं। इस घटना से कुछ दिनों पहले इंडिगो ने कोविड-19 महामारी के दौरान वेतन में कटौती के खिलाफ 5 अप्रैल से हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे अपने कुछ पायलट को निलंबित कर दिया था।

वेतन बढ़ेगा
महामारी के चरम पर पहुंचने के दौरान एअरलाइन ने अपने पायलटों के वेतन में 30 प्रतिशत तक की कटौती की थी। इंडिगो ने 1 अप्रैल को पायलटों का वेतन 8 प्रतिशत तक बढ़ाने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा था कि अगर कोई बाधा नहीं आती है, तो नवंबर में वेतन में 6.5 प्रतिशत की और वृद्धि की जाएगी।

Related posts

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटी : दोनों ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

Kajal Singh

देवरिया से दु:खद खबर : परिजन पूरी रात नदी किनारे लाड़ले का करते रहे इंतजार, सुबह शव मिलने से मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम : देवरिया में 61 लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर हुए 5 लाख, 75 लोगों को मिली घरौनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में शुरू हुआ ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का एफएलसी : जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दी ये जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

BRD Inter College में अंधेरे में चल रही थी क्लास : जांच करने पहुंचे डीएम हुए हैरान, तुरंत लगवाए बल्ब और…

Sunil Kumar Rai

आरोग्य भारती ने कैंप लगाकर किया इलाज : भाजपा नेता शशांक मणि ने वितरित की दवाई, संगठन की तारीफ की

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!