खबरेंनोएडा-एनसीआर

डीएम मनीष कुमार वर्मा का बड़ा फैसला : इस दिन बंद रहेंगे गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल, जानें वजह

Gautam Buddh Nagar : गौतमबुद्ध नगर में इसी महीने होने वाले यूपी इंटरनेशनलय ट्रेड शो और मोटो-जी के आयोजन को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने इस बाबत आदेश जारी कर सभी विद्यालयों को सूचना दी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में आगामी 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2023 तथा 22 से 24 सितंबर तक बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नोएडा में मोटो जी का आयोजन होना प्रस्तावित है।

इसमें दर्शकों की भारी भीड़ होने की संभावना तथा कानून, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात की बहाली को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार 21 सितंबर 2023 को दोपहर 2:00 बजे के उपरांत और 22 सितंबर को कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्ड के समस्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। उन्होंने कड़ाई से इन आदेशों का अनुपालन करने के लिए कहा है।

वहीं जनपद के सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और शैक्षिक तकनीकी संस्थानों में दो दिन का अवकाश रहेगा। डीएम के निर्देशानुसार सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में 21 और 22 सितंबर को अवकाश रहेगा। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं।

Related posts

मौका : पेंशन योजना के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, हर वर्ग को मिलेगा लाभ, जानें स्कीम की पात्रता-प्रीमियम और मुआवजा

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया में किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

Abhishek Kumar Rai

भाजपा प्रभारी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान का जाना हाल : 2500 बूथों के लिए बना ये प्लान

Swapnil Yadav

जनता दर्शन में दो महिलाओं ने मुख्यमंत्री को सुनाई पीड़ा : भावुक सीएम ने दिलाया भरोसा और दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में तीन विभागों के टैक्स अधिकारियों को नोटिस जारी : एडीएम वित्त ने आबकारी विभाग से भी मांगा जवाब, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया भाजपा किसान मोर्चा ने सभी विधानसभा में किया गौ पूजन, कृषकों से की यह अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!