खबरेंदेवरिया

3-4 अक्टूबर को देवरिया दीवानी में होगी नीलामी : जानें हिस्सा लेने की प्रक्रिया

Deoria News : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष नीलामी समिति, जजी देवरिया इन्दिरा सिंह ने बताया है कि दीवानी न्यायालय परिसर में 9 स्थानों पर स्थित निष्प्रयोज्य फर्नीचर, कुर्सी, मेज, पुरानी लकड़ी एवं लोहे की अलमारी एवं अन्य कबाड़ का मूल्यांकन अंकेन रू0 29000 (उन्तीस हजार रूपये मात्र) अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, देवरिया के द्वारा किया गया है।

इसकी नीलामी 03 अक्टूबर को दस कक्षीय न्यायालय भवन के मुख्य सभागार कक्ष में अपरान्ह 04.30 बजे नीलामी समिति जनपद न्यायालय देवरिया की उपस्थिति में की जायेगी।

नीलामी हेतु इच्छुक व्यक्ति / फर्म न्यायालय परिसर में स्थित नौ स्थानों पर निष्प्रयोज्य फर्नीचरों का निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05.00 बजे तक केंद्रीय नजारत जजी, देवरिया से सम्पर्क स्थापित कर कर सकते हैं।

4 अक्टूबर को होगी नीलामी
इसी तरह दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित 16 अदद झुके हुए विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग देवरिया द्वारा मूल्यांकन अंकेन मू0 32060 रुपए किया गया है। जिसकी नीलामी 04 अक्टूबर को दस कक्षीय न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में अपरान्ह 04.30 बजे नीलामी समिति जनपद न्यायालय देवरिया की उपस्थिति में की जायेगी।

नीलामी हेतु इच्छुक व्यक्ति / फर्म न्यायालय परिसर में स्थित संदर्भित 16 अदद झुके हुए चिंहित वृक्षों का निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक केंद्रीय नजारत अनुभाग जजी देवरिया से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

AOA Election : गोल्फ सिटी में पहली बार एओए के चुनाव हुए, देखें विजेताओं की लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने बैठक कर बनाई रणनीति, वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए चलेगा अभियान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 7 सहायक विकास अधिकारियों को नए ब्लॉक में मिली जिम्मेदारी, जानें किसे कहां भेजा गया

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने रूच्चापार आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, 10 दिन में काम पूरा कराने का आदेश

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : जीएनआईओटी को लंदन की संस्था से मिली मान्यता, नॉर्थ इंडिया का पहला संस्थान बना, छात्रों को मिलेंगे फायदे

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में शुरू हुई बालिका कुश्ती प्रतियोगिता : डीएम जेपी सिंह ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!