खबरेंनोएडा-एनसीआर

कार्रवाई : कोरियाई नागरिक रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया, आबकारी विभाग ने कोरिया में बनी बीयर बरामद की

Gautam Buddh Nagar : आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह (Alok Kumar Singh IPS) एवं जिला अधिकारी सुहास एलवाई (Suhas LY IAS) के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर राकेश बहादुर सिंह ने बड़ी जानकारी दी।

संयुक्त टीम ने छापेमारी की

उन्होंने बताया कि शनिवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 7 राहुल कुमार सिंह व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 पीसी दीक्षित ने मियो रेस्टोरेंट में अवैध शराब पिलाये जाने की सूचना के आधार पर बीटा 2 थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दबिश दी।

अवैध बिक्री करते पकड़ा गया

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसते पाया गया। रेस्टोरेंट के मालिक कोरियाई नागरिक सुनजिक किम व उमेश कुमार को 92 केन किंगफिशर बियर धारिता 500 एमएल, मिकीन्स 10000 क्लासिक स्ट्रांग बियर 24 केन धारिता 500 एमएल व जिनरोचीमसूल कोरियन बियर बोतल धारिता 360 एमएल के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम व रेस्टोरेंट अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनों को जेल भेजा गया है।

जारी रहेगी कार्रवाई

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्ध नगर राकेश चौहान ने यह जानकारी दी।

Related posts

PET Exam 2022 : पीईटी लिखित परीक्षा के दिन रहेंगे ये प्रतिबंध, दुकान खोलने की मनाही, जनपद में धारा 144 का होगा पालन

Sunil Kumar Rai

आईपीएल नोबॉल विवाद : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर हुआ एक्शन, कोच प्रवीण आमरे प्रतिबंधित हुए

Abhishek Kumar Rai

नौकरी : 25 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, स्नातक पास युवाओं की बंपर भर्ती करेंगी ये कंपनियां

Sunil Kumar Rai

देश को मिलीं 5 नई वंदे भारत ट्रेनें : पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, इन रूट्स पर दौड़ेंगी

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने वितरित की राहत सामग्री : बाढ़ को लेकर अलर्ट पर देवरिया प्रशासन, प्रभावित गांवों का रोज दौरा कर रहे अधिकारी

Sunil Kumar Rai

खास खबर : सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख शहर लोथल में दिखेगा भारत का समृद्ध समुद्री इतिहास, 3500 करोड़ से तैयार होगा देश का पहला स्पेशल प्रोजेक्ट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!