खबरेंखेल

आईपीएल नोबॉल विवाद : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर हुआ एक्शन, कोच प्रवीण आमरे प्रतिबंधित हुए

New Delhi : दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत पर बड़ा एक्शन हुआ है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से 15 रन की शिकस्त के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिये पंत पर शनिवार को मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। जबकि सहायक कोच प्रवीण आमरे को एक मैच के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया।

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) ने बयान में कहा कि आमरे पर उनकी पूरी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। जबकि दिल्ली के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इन तीनों पर शुक्रवार को खेले गये मैच के विवादास्पद आखिरी ओवर में उनकी भूमिका के लिये जुर्माना लगाया गया।

3 छक्के जड़े
दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिये 36 रन की दरकार थी। ऐसे में रोवमैन पॉवेल ने ओबेद मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर छक्के जड़ दिये थे। इनमें वह तीसरी गेंद भी शामिल थी, जो फुलटॉस थी। जिसे दिल्ली की टीम नोबॉल देने की मांग कर रही थी।

इसलिए हुआ एक्शन
नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े कुलदीप यादव ने अंपायर की तरफ इशारा करके आखिरी गेंद का रीप्ले देखने के लिये कहा, क्योंकि वह कमर से ऊपर होने पर नोबॉल हो सकती थी। पॉवेल भी अंपायरों से बात करने लग गये। लेकिन मैदानी अंपायरों ने कहा कि गेंद वैध थी। पंत ने इसके बाद पॉवेल और कुलदीप से वापस लौटने के लिये कहा। इस बीच दिल्ली के सहायक कोच प्रवीण आमरे मैदान पर चले गये, लेकिन अंपायरों ने उन्हें वापस लौटा दिया।

तीनों ने स्वीकार किया
पंत ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के तहत लेवल दो का अपराध स्वीकार किया और उन्हें जुर्माना मंजूर है। ठाकुर ने भी आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के लेवल दो का अपराध और जुर्माना स्वीकार किया। आमरे पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया। उन्होंने भी आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल दो का अपराध और जुर्माना स्वीकार किया।

Related posts

देवरिया में अजब प्रेम की गजब कहानी : साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी अकेले फरार, प्रेमिका ने पुलिस को दी तहरीर

Abhishek Kumar Rai

चिंताजनक : यूपी के 19 जिलों में हुई 40 प्रतिशत से कम बारिश, सीएम योगी ने किसानों को दिलाया यह भरोसा, जानें सरकार की पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार ने गन्ने का एफआरपी 315 रुपये किया, सीएम योगी ने दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

DEORIA : तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बिका लाखों का सामान, समापन पर सीडीओ ने 57 प्रतिभागियों को दिया प्रमाण पत्र

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 6 अभियुक्त 6 महीने के लिए जिला बदर : सीआरओ रजनीश राय ने बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया, कुल 20 के कार्यक्षेत्र बदले

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!