खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने वितरित की राहत सामग्री : बाढ़ को लेकर अलर्ट पर देवरिया प्रशासन, प्रभावित गांवों का रोज दौरा कर रहे अधिकारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार अपराह्न बरहज तहसील के कटइलवा पोखरा में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के अंतर्गत राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बरहज में नदी का जलस्तर फिलहाल बढ़ा हुआ है। लगभग दो दर्जन गांव में जलभराव की स्थिति है। आबादी पूरी तरह सुरक्षित है। जान-माल की किसी भी तरह की क्षति की कोई सूचना नहीं है।

कम हो रहा जलस्तर
डीएम ने बताया कि आजमगढ एवं दोहरी घाट से पानी का बहाव देवरिया की तरफ होता है। आजमगढ में 8 से 9 सेन्टीमीटर पानी का स्तर कम हुआ है, जिसका असर देर शाम तक यहां भी देखने को मिलेगा और जलस्तर में कमी आएगी। इस समय लगभग 5 बडे गांव भदिला अव्वल, परसिया देवार, विशुनपुर देवार आदि पानी से घिरे हुए है।

कोई हानि नहीं हुई
हालांकि सभी गांवों में आबादी सुरक्षित है। नाव लगायी लगायी गयी हैं, जिससे आवागमन में कोई दिक्कत न हो। आपाताकालीन स्थिति के लिए चिकित्सकों एवं पशु चिकित्सकों को तैनात किया गया है। राहत सामाग्री के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया करायी जा रही हैं।

अलर्ट है प्रशासन
उन्होंने कहा कि प्रशासन नदियों के जल स्तर पर निरंतर नजर बनाए हुए है और पूरी तरह से अलर्ट है। जल भराव वाले क्षेत्रों के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा रहा। प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत सामग्री वितरण का कार्य किया जा रहा है। अभी तक कोई भी जन एवं पशु हानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मिल रहा राहत पैकेट
डीएम ने बताया कि बाढ राहत सामाग्री के पैकेट में 10 किग्रा आटा, चावल 10 किग्रा, अरहर दाल 2 किग्रा, नमक 500 ग्राम, हल्दी 250 ग्राम, मिर्च 250 ग्राम, धनिया 250 ग्राम तथा रिफाइन्ड 1 लीटर है। इसके साथ ही 10 किग्रा आलू प्रभावित लोगों में वितरित किया जा रहा है।

पुलिस को सूचना दें
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस नियमित रुप से गश्त कर रही है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने या चौकी पर सूचना दें। जिला प्रशासन बाढ़ में पूरी तरह से सक्रिय है और आपके एक कॉल पर आपको सभी सुविधा मुहैया कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी बरहज गजेन्द्र सिंह एवं संबंधित अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।

कंट्रोल रूम में दर्ज हुई 37 शिकायतें
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार प्रातः बाढ़ राहत एवं बचाव के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद ने बताया कि अब तक जलभराव प्रभावित क्षेत्रों से 37 शिकायत प्राप्त हुई हैं, जिनके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

Related posts

खुशखबरी : यूपी में बनेगा देश का पहला नाइट सफारी, चौथे टाइगर रिजर्व की तैयारी तेज, सीएम योगी ने बनाया प्लान

Sunil Kumar Rai

इन उपायों से रोगों पर होगा वार : डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारम्भ, सीएमओ की लोगों से अपील…

Sunil Kumar Rai

देवरिया : मदनपुर और लक्ष्मीपुर में शामिल होंगे ये गांव, एमएलए जय प्रकाश निषाद ने दिखाई तेजी

Sunil Kumar Rai

स्वनिधि से समृद्धि योजना : डीएम ने किया विशेष कैंप का शुभारंभ, देवरिया के 6000 स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : कोविड प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम की अगुवाई में गठित होगी समिति, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

आजादी की 75वीं वर्षगांठ : इस साल हर घर पर लहराएगा तिरंगा, पूरे हफ्ते मनाया जाएगा स्वतंत्रता का जश्न, जानें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!