खबरेंनोएडा-एनसीआर

Noida News : आईएमएस में डांडिया उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति, गरबा देख मुग्ध हुए

Noida News : इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (Institute of Management Studies-IMS Noida) नोएडा में डांडिया उत्सव का आयोजन हुआ। बुधवार को सेक्टर-62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने परंपरागत परिधान में सजकर गरबा खेला। वहीं कार्यक्रम के दौरान संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा मकसद छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति से भी जोड़े रखना है। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम आपसी भाईचारा बढ़ाने, बुराईयों को दूर कर एकता की मिसाल कायम करने, छात्रों के बीच शांति, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सौहार्द के लिए आयोजन किया गया। गीत-संगीत से भरपूर डांडिया उत्सव की शुरुआत डॉ. सूरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आईएमएस के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान गीत- संगीत और नृत्य से सबका मन मोहा। फिल्मी धुन और गीत से सजी डांडिया रास में पलक, अनमोल, मनीषा एवं कशिश ने अपनी मंत्रमुग्ध अदाओं से तालियां बटोरी। वहीं रीना ने अपने ठुमके से दर्शकों का दिल जीता। कार्यक्रम में युवराज, विनय और यश ने भी शानदार परफॉर्मेंस दिखाई।

Related posts

Deoria News : डीएम ने बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्र की तैयारियों पर जताया अंसतोष, मिलीं ये खामियां

Harindra Kumar Rai

Navratri 2022 : स्प्रिंग मीडोज में शुरू हुई पहली भव्य दुर्गा पूजा, निवासियों में उत्साह, बच्चों के बीच होगी प्रतियोगिता

Satyendra Kr Vishwakarma

महिला की मौत मामला : बघौचघाट पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 13 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया, 5 पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

यूपी में नई दुग्ध उत्पादन नीति : 5 साल में 5 हजार करोड़ का निवेश जुटाएगी सरकार, 1.25 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Harindra Kumar Rai

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान से भाजपा जीतेगी अगला आम चुनाव : मंत्री विजय लक्ष्मी ने ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Rajeev Singh

राममय हुआ देवरिया : आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने पैकौली मंदिर स्थित सरोवर पर किया दीपदान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!